वायरल न्यूज़

Viral Video: 10 रुपये की फ्रूटी में iPhone की डील! बंदर ने किया ऐसा सौदा कि लोग स्मार्टनेस की करने लगे तारीफ

बंदर अक्सर लोगों का सामान छीनकर भाग जाते हैं। ऐसे में लोगों को अपना सामान वापस पाने के लिए बहुत ही मशक्कत करनी पड़ती है। हाल में कुछ ऐसा ही हुआ एक शख्स के साथ, जिसका फोन बंदर ले भागा।

Image

बंदर और इसान के बीच हुई डील (X/@Dr_sandeep01)

सोशल मीडिया पर आए दिन कई मजेदार वीडियो (Video) वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में सामने आया एक वीडियो लोगों को खूब हंसा रहा है। इस वीडियो में एक बंदर और इंसानों के बीच हुई डील ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर किसी शख्स का मोबाइल फोन छीनकर छत पर जा बैठता है। नीचे खड़े लोग उससे फोन वापस लेने की कोशिश करते हैं, लेकिन बंदर आसानी से फोन लौटाने के मूड में बिल्कुल नहीं दिखता। वह आराम से बैठा रहता है और लोगों को परेशान करता रहता है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

बंदर से फोन लेने की जुगत में जुटे लोग

बंदर से फोन लेने के लिए लोग काफी देर तक अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। कोई आवाज लगाता है, तो कोई हाथ दिखाकर उसे नीचे आने के लिए कहता है लेकिन बंदर अपनी जगह से टस से मस नहीं होता। ऐसा लग रहा था जैसे उसने अपना मन बना लिया हो कि बिना कुछ लिए वह फोन तो वापस नहीं करेगा। फिर लोगों को एक अनोखा आइडिया सूझा। उन्होंने बंदर को फ्रूटी का जूस दिखाया। जैसे ही बंदर की नजर जूस के पैकेट पर पड़ी, उसके मन में लड्डू फूटने लगे। लोगों ने जैसे ही उसे फ्रूटी दी, बंदर ने भी बिना देरी किए मोबाइल फोन नीचे फेंक दिया।

वीडियो देख हंसते-हंसते लोटपोट हुए लोग

बस फिर क्या था 10 रुपये की फ्रूटी में आईफोन की डील पूरी हो गई। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग भी हंस पड़े और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @Dr_sandeep01 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह के मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। जहां किसी ने लिखा, “No Cash, Only Juice,” तो किसी ने मजाक में कहा कि “इतनी सस्ती डील तो कहीं नहीं मिलेगी।” कुछ लोगों ने यह भी कहा कि बंदर बहुत स्मार्ट है और उसे पता है कि कैसे सौदा करना है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article