वायरल न्यूज़

अब तो मुहर भी लग गई...सप्ताह का सबसे बुरा दिन है सोमवार, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का ऐलान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 05:59 PM IST

सोमवार, सप्ताह का पहला दिन होने के कारण यह दिन व्यस्ताओं से भरा रहता हैं। कहीं मीटिंग होती है तो कहीं पेंडिंग कामों पर लोगों को जवाब देना पड़ता है। कंपनियों में पूरे सप्ताह का कार्यक्रम इसी दिन तय होता है। यही कारण है कि ज्यादातर लोगों को मंडे यानि कि सोमवार पसंद नहीं होता है।

Image

सप्ताह का सबसे बुरा दिन है सोमवार (फोटो- pixabay)

अभी तक मजे-मजे में सोमवार को सप्ताह का सबसे खराब दिन कहा जाता था, लेकिन अब इस पर मुहर भी लगती दिख रही है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने सोमवार को 'सप्ताह का सबसे खराब दिन' के रूप में नामित किया है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखी जा रही हैं। इस पर मीम्स की भी बाढ़ आ रखी है।

कहा जाता है कि वीकेंड पर लोग आराम करते हैं और उस आराम के जस्ट अगले दिन मंडे से फिर से उन्हें अपने-अपने कामों में लग जाना पड़ता है। इसलिए लोगों को यह दिन पसंद नहीं है, लेकिन यह तो संसार का नियम है कि जैसे शनिवार और रविवार आता है, वैसे ही सोमवार का आना भी तय ही है, लेकिन आराम छोड़कर आजतक भले किसे काम करना पसंद आया है जो सोमवार को आएगा।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के इस ट्वीट के बाद लोग भी सोशल मीडिया पर जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- "सोमवार पर बैन लगा देना चाहिए फिर हमारे पास मंगलवार होगा, हम उस पर भी प्रतिबंध लगा देंगे, क्योंकि यह रविवार के बाद है, इसलिए रविवार के बाद हर दिन पर प्रतिबंध लगा दिया जाना चाहिए ताकि हमारे पास केवल रविवार रहे।"

एक शख्स ने तो मंगलवार को भी बुरा करार दे दिया। उसने लिखा- "मंगलवार बहुत बुरा है, यह दिन अगले वीकएंड से काफी दूर है। सोमवार का दर्द मंगलवार तक बना रहता है, जिससे यह और भी खराब हो जाता है। बुधवार तक आपको आशा की एक किरण मिलती है।"

लगभग सभी लोगों ने इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया में सोमवार को सप्ताह का सबसे खराब दिन बताया। हालांकि, कुछ प्रतिक्रियाएं इसके पक्ष में नहीं थीं। उन्होंने सुझाव दिया कि यह कुछ लोगों को हतोत्साहित कर सकता है जिन्होंने अपने सपनों और जुनून के लिए सोमवार तक इंतजार किया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article