वायरल न्यूज़

इस तस्वीर को देखकर हर कोई खा रहा धोखा, सच्चाई दिमाग ना चकरा दे तो कहना...

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Dec 27, 2022, 03:33 PM IST

Misleading Photo: कई तस्वीरें ऐसी होती हैं, जिन्हें बार-बार देखने के बाद भी सच्चाई समझ में नहीं आती है। इस तस्वीर को देखने के बाद भी लोगों के साथ ऐसा ही रहा है। ज्यादातर लोग इस तस्वीर को देखकर धोखा खा रहे हैं।

Image

तस्वीर देख धोखा खा गए लोग....

KEY HIGHLIGHTS
  • पहली नजर में इस तस्वीर को देखकर खा जाएंगे धोखा
  • सच्चाई जानकर लोगों को दिमाग चकराया
  • क्या आपको समझ में आई तस्वीर की सच्चाई?

Misleading Viral Photo: सोशल मीडिया पर रोजाना सैकड़ों-हजारों तस्वीरें शेयर होती हैं। इनमें कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं, जो लोगों का दिल जीत लेती हैं और यूजर्स बार-बार इस तस्वीर को देखना पसंद करते हैं। वहीं, कुछ तस्वीरों को देखकर लोगों को हैरानी भी होती है और आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ तस्वीरें (Viral Photo) ऐसी होती हैं, जिन्हें बार-बार देखने के बाद भी सच्चाई आसानी सें समझ में नहीं आती है। आज हम आपको एक ऐसी ही तस्वीर दिखाने जा रहे हैं, जिसकी सच्चाई समझने के लिए आपको उसे काफी गौर से बार-बार देखना पड़ेगा।

पहली बार में इस तस्वीर को देखकर आपको भी जरूर झटका लगा होगा। सोच रहे होंगे कि लड़की कार के अंदर पैर फैलाकर बैठी हुई है। लेकिन, हम आपको बता दें कि इस तस्वीर की ये सच्चाई नहीं है। तो एक बार फिर आप गौर से इस तस्वीर (Misleading Viral Photo) को देखिए हो सकता है शायद सच्चाई समझ में आ जाए। क्योंकि, इस तस्वीर को देखने के बाद हर कोई धोखा खा रहा है। हो सकता है आप में से कुछ लोगों को तस्वीर की सच्चाई समझ में आ गई हो, जबकि कुछ लोग अब भी माथापच्ची कर रहे हों। काफी गौर से ही देखने पर आपको सच्चाई समझ में आएगी। अगर अब भी गुत्थी नहीं सुलझी हो तो हम आपको सच्चाई बता देते हैं।

Misleading Photo

तो ये है तस्वीर की सच्चाई...

पहली नजर का धोखा

दूसरी तस्वीर देखने के बाद तो जरूर आपको सच्चाई में समझ में आ गई होगी। लड़की पैर फैलाकर नहीं बैठी है। बल्कि, सीट का कलर बिल्कुल स्किन कलर की तरह है। जिसके कारण लोगों को धोखा हो रहा है और सच्चाई कुछ और नजर आ रही है। तो आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और जाननेवालों को ये तस्वीर भेजें और सच्चाई ढूंढने का चैलेंज दें।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article