Ajab Gajab News: क्या आपने कभी भूत देखा है? कहते हैं कि भूत-प्रेत कुछ नहीं होता है। यह सब मन का वहम है। इसके उलट ब्रिटेन की एक महिला ने जो दावा किया है, वो हैरान करने वाला है। ब्रिटेन की रहने वाली 25 साल की क्लोए स्मिथ का दावा है कि वह मरे हुए लोगों और भूत-प्रेतों से बात कर सकती है। लड़की के दावे से पूरी दुनिया में हलचल मच गई है। यहां तक कि दुनिया भर से सेलिब्रिटी अब उससे मदद मांगने पहुंच रहे हैं।
भूत-प्रेतों से बात करती है लड़की
जो सेलिब्रिटी इस लड़की से मदद मांगने पहुंच रहे हैं। उनमें टीवी स्टार्स से लेकर बड़े सिंगर्स तक शामिल हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे पहले क्लोए को तब पता चला था कि वह आत्माओं से बात कर सकती है, जब उसकी दादी की मौत हुई थी। तकरीबन 14 महीने पहले क्लोए ने अपनी इन विशेष 'शक्तियों' के बारे में बात करना शुरू किया। इसके बाद से उसके पास क्लाइंट्स की लाइन लग गई। वह ब्रिटिश मीडिया हस्तियों और रियलिटी टीवी स्टार्स की पसंदीदा स्पिरिचुअल एडवाइजर हैं।
बड़े-बड़े सेलेव्स आते हैं मदद लेने
क्लोए के पास नेटफ्लिक्स सेलेब्स भी मदद लेने पहुंच रहे हैं। इसके अलावा अपने पति सिंगर टॉम पारकर को खोने वाली केलसे पार्कर भी उनके पास मदद के लिए पहुंची। इन सब बारे में बात करते हुए क्लोए कहती हैं कि उन्हें नहीं पता कि इतने बड़े सेलिब्रिटी उन तक कैसे पहुंचे। ये भले ही दुनिया के लिए सेलिब्रिटी होंगे, लेकिन उनके लिए दूसरे क्लाइंट की ही तरह हैं। क्लोए बताती हैं कि कुछ लोग उनसे प्रजनन क्षमता के बारे में जानने के लिए आते हैं। वहीं कुछ लोग प्यार से जुड़ी बातों के बारे में जानने के लिए उनके पास पहुंचते हैं। पहले वह लोगों की मुफ्त में मदद करती थीं। हालांकि, बाद में जनवरी 2023 को उन्होंने इसे बिजनेस के रूप में अपना लिया। वह एक रीडिंग के लिए 35 डॉलर चार्ज करती हैं।
