वायरल न्यूज़

अजब: डॉक्टरों का चमत्कार! पहले महिला के हाथ पर उगाई नाक फिर चेहरे पर कर दिया ट्रांसप्लांट

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 12, 2022, 02:15 PM IST

Nose On Hand Miracle: एक महिला की नाक नेजल कैविटी कैंसर के चलते काट दी गई थी। इसके बाद वह बिना नाक के ही अपनी जिंदगी जी रही थी। फिर डॉक्टरों ने तय किया कि महिला के चेहरे पर नए नाक का ट्रांसप्लांट किया जाएगा।

Image

नाक का ट्रांसप्लांट (फोटो क्रेडिट- CHU de Toulouse)

KEY HIGHLIGHTS
  • डॉक्टरों ने किया गजब का चमत्कार
  • फ्रांस से सामने आई हैरान करने वाली घटना
  • हाथ पर नाक उगाकर चेहरे पर लगाया

Nose On Hand Miracle: कई बार डॉक्टर्स ऐसे-ऐसे कमाल कर देते हैं, जिस पर लोगों को यकीन ही नहीं होता है। एक तरह से इसे चमत्कार भी कह सकते हैं। ऐसी ही एक घटना फ्रांस से सामने आई है। यहां के डॉक्टरों ने बहुत बड़ा चमत्कार किया है। डॉक्टरों ने एक महिला की बांह पर नाक उगाकर उसके चेहरे पर लगा दी। इस सर्जरी के बारे में जिसने भी जाना, उसकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहा। दरअसल, महिला की नाक को कैंसर के चलते काफी समय पहले काट दिया गया था।

डॉक्टरों ने किया नाक का सफल ट्रांसप्लांट

न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के अनुसार, फ्रांस में एक महिला की नाक नेजल कैविटी कैंसर के चलते काट दी गई थी। इस महिला की नाक का ऑपरेशन साल 2013 में हुआ था। नाक काटकर निकालने के बाद महिला की जान बच पाई थी। इससे उसके शरीर में कैंसर नहीं फैला था। इसके बाद से वह महिला बिना नाक के ही अपनी जिंदगी जी रही थी। फिर डॉक्टरों ने तय किया कि महिला के चेहरे पर नाक का ट्रांसप्लांट किया जाएगा। सबसे वहले डॉक्टरों ने 3डी प्रिटिंग की मदद ली।

दो महीने तक उगती रही नाक

डॉक्टरों ने थ्रीडी पेंटिंग का इस्तेमाल कर महिला के हाथ पर नाक उगाई। इसके बाद डॉक्टरों ने चमत्कार करते हुए उस नाक को महिला के चेहरे पर ट्रांसप्लांट कर दिया। उसकी नाक को डॉक्टरों ने लगभग पहले जैसा ही कर दिया। प्रक्रिया में डॉक्टरों ने महिला के हाथ में नाक को ढकने के लिए स्किन ग्राफ्ट का इस्तेमाल किया। डॉक्टरों ने महिला की बाह पर नाक को दो महीने तक बढ़ने दिया। इसके बाद उसे वहां से निकालकर महिला के चेहरे पर ट्रांसप्लांट कर दिया।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article