वायरल न्यूज़

Video: क्यूट लड़की ने बगल वाली स्कूटी को मारी लात, लेकिन उसकी बजाय खुद ही गिरी औंधे मुंह, सारी क्यूटनेस निकल गई बाहर

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 9, 2022, 08:22 PM IST

Karma Video: एक लड़की अपने दोस्त के साथ बाइक पर बैठकर सड़क पर कहीं जा रही होती है। वहीं, उनके बगल में एक और लड़की स्कूटी चलाकर निकल रही होती है। इस दौरान अपने दोस्त के साथ बैठी लड़की को न जाने क्या सूझता है, वह बगल से गुजर रही लड़की की स्कूटी पर जोर की लात मारती है।

Image

लड़की का वीडियो

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की को तुरंत मिल गया अपने कर्मों का फल
  • बगल वाली लड़की को चाहती थी गिराना
  • खुद ही बीच सड़क पर गिरी धड़ाम से

Karma Video: बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि हर किसी को उसके कर्मों का फल मिलता जरूर है। कई बार कर्मों का फल बाद में मिलता है तो कई बार यह तुरंत ही मिल जाता है। इसीलिए कहा जाता है, 'जैसी करनी, वैसी भरनी।' इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी चर्चा बटोर रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसमें एक लड़की को अपने कर्मों का फल तुरंत ही मिल जाता है। यह वीडियो एक तरह से लोगों को सीख भी देता है और बताता है कि कभी किसी के साथ बुरा नहीं करना चाहिए।

जैसी करनी वैसी भरनी!

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की जहां एक तरफ हंसी का पात्र बनती है, वहीं उसे गंभीर चोट भी लग जाती है। आप देख सकते हैं कि एक लड़की अपने दोस्त के साथ बाइक पर बैठकर सड़क पर कहीं जा रही होती है। वहीं, उनके बगल में एक और लड़की स्कूटी चलाकर निकल रही होती है। इस दौरान अपने दोस्त के साथ बैठी लड़की को न जाने क्या सूझता है, वह बगल से गुजर रही लड़की की स्कूटी पर जोर की लात मारती है। ऐसा लगता है कि जैसे वह उसे लात मारकर स्कूटी से गिराना चाहती है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि जैसे ही लड़की स्कूटी पर लात मारती है, वह अपना बैलेंस नहीं संभाल पाती। इसके बाद वह चलती बाइक से पीठ के बल सड़क पर गिरती है। वह जिस तरह से गिरती है, ऐसा लगता है उसे बहुत ही ज्यादा गंभीर चोट लगी होगी। अच्छी बात यह थी कि उस समय पीछे से कोई अन्य गाड़ी नहीं आ रही होती है, वरना लड़की के साथ कोई बड़ा एक्सीडेंट भी हो सकता था। वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article