वायरल न्यूज़

इस चाचा के सामने माइकल जैक्सन भी फेल! किया जबरदस्त डांस, लोग बोले – अभी भी है जलवा!

सोशल मीडिया पर एक अधेड़ उम्र के शख्स का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फंक्शन में बच्चों के बीच जबरदस्त एनर्जी और कॉन्फिडेंस के साथ डांस करते हुए उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। उनका अंदाज देखकर यूजर्स कह रहे हैं कि उम्र सिर्फ एक नंबर है और टैलेंट किसी भी उम्र में चमक सकता है।

Image

इस चाचा के सामने माइकल जैक्सन भी फेल! देखें वीडियो (X/@yougeshsain)

सोशल मीडिया पर रोज़ कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। कुछ वीडियो हमें हंसाते हैं, तो कुछ दिल को छू जाते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है, जिसमें एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का जबरदस्त डांस लोगों का दिल जीत रहा है। इस शख्स ने साबित कर दिया कि उम्र कभी भी टैलेंट के रास्ते में रुकावट नहीं बनती। अगर इंसान में हुनर और आत्मविश्वास हो, तो वह किसी भी उम्र में छा सकता है। वीडियो किसी फंक्शन का है, जहां बहुत सारे लोग मौजूद हैं। वहां बच्चे भी हैं, जो म्यूजिक पर मस्ती कर रहे हैं।

डांस बिल्कुल अलग और शानदार

तभी उन्हीं बच्चों के बीच एक अधेड़ उम्र का आदमी डांस करने लगता है। शुरुआत में लोग सामान्य समझते हैं, लेकिन जैसे ही वह अपने स्टेप्स दिखाता है, सबकी नजरें उसी पर टिक जाती हैं। उसका डांस बिल्कुल अलग और शानदार होता है। चेहरे पर कॉन्फिडेंस और शरीर में एनर्जी साफ नजर आती है। शख्स बिना किसी झिझक के पूरे जोश के साथ डांस करता है। ऐसा लगता है जैसे डांस उसके लिए सिर्फ शौक नहीं, बल्कि जिंदगी का हिस्सा हो। उसकी चाल, एक्सप्रेशन और मूव्स देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। इस उम्र में भी इतना जोश बहुत कम लोगों में देखने को मिलता है।

यूजर्स ने किए कई तरह के कमेंट्स

सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो की खूब तारीफ कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि अंकल ने महफिल लूट ली, तो कोई लिख रहा है कि उम्र सिर्फ नंबर होती है। कई लोग इसे देखकर प्रेरित भी हो रहे हैं। यह वीडियो हमें सिखाता है कि अगर दिल जवान हो, तो इंसान किसी भी उम्र में अपने टैलेंट से दुनिया को खुश कर सकता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @yougeshsain नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इस Viral Video को देखने के बाद यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "चाचा का यह अंदाज और डांस का जोश सोशल मीडिया पर लोगों को खूब गुदगुदा रहा है और उनका यह वीडियो काफी मजेदार है।", दूसरे ने लिखा: "चाचा ने सच मैं डांस जोरदार किया", तीसरे ने लिखा: "चाचा ने सच मैं दिल जीत लिया जबरदत परफार्मेंस थी।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झा author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article