वायरल न्यूज़

10 साल से नहीं कटवाई दाढ़ी, अब बन गया दुनिया की सबसे लंबी दाढ़ी रखने वाला इंसान, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

एक आदमी ने 10 सालों से अपनी दाढ़ी नहीं कटवाई और उसने दुनिया में सबसे लंबी दाढ़ी रखने का विश्व रिकॉर्ड बना डाला। इस शख्स का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है।

Image

सबसे लंबी दाढ़ी रखने का रिकॉर्ड इस व्यक्ति के नाम है। (Instagram/@guinnessworldrecords)

अमेरिका के अलबामा में रहने वाले एक शख्स ने अपनी दाढ़ी को बढ़ाकर इतनी लंबी कर डाली कि उसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, शख्स का नाम रुडोल्फ मार्टिनो है और उसकी दाढ़ी की लंबाई 3 फीट 6 इंच (लगभग 1.06 मीटर) मापी गई है, जो जीवित व्यक्ति में सबसे लंबी दाढ़ी का रिकॉर्ड है। यह लंबाई दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति अमगे से भी एक फीट अधिक है।

man with the longest natural beard locks

शख्स की दाढ़ी की लंबाई 3 फीट 6 इंच (लगभग 1.06 मीटर) मापी गई। (Instagram/@GuinnessWorldRecords)

सबसे लंबी दाढ़ी करने के लिए लगा 10 साल का वक्त

रुडोल्फ मार्टिनो, मूल रूप से कैलिफोर्निया के रहने वाले हैं। साल 2015 में वे बर्मिंघम चले आए थे। उन्होंने अपनी दाढ़ी को इतनी लंबी करने के लिए दस साल का वक्त लगा दिया। वे दस साल से अपनी दाढ़ी बढ़ाते जा रहे थे। इस उपलब्धि पर मार्टिनो ने कहा कि, "यह केवल एक सौंदर्य की बात नहीं है, बल्कि यह एक आध्यात्मिक यात्रा है। जैसे एक पेड़ की ताकत उसकी जड़ें, शाखाएं, पत्तियां और फल होते हैं, वैसे ही मेरे बाल मेरी ताकत है।" मार्टिनो ने आगे यह भी बताया कि उनकी दाढ़ी भारत के संतों और जमैका के रास्ताफेरियन समुदाय से प्रेरित है।

ऐसे रखते हैं अपनी दाढ़ी का ख्याल

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद मार्टिनो ने अपनी हेयर स्पेशलिस्ट के साथ जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए एक खास पल था, जो उनकी अनूठी छवि को उजागर करती है। लेकिन इस रिकॉर्ड को बनाए रखना आसान नहीं है। मार्टिनो हर दो सप्ताह में अपनी दाढ़ी को धोते हैं, जिसमें 30 मिनट से एक घंटे तक लग जाते हैं। सूखने में पूरे दो से तीन दिन लगते हैं। रोजाना वे मॉइस्चराइजर लगाते हैं और विशेष शैंपू व कंडीशनर का उपयोग करते हैं। दरवाजों या अन्य वस्तुओं में दाढ़ी फंसने के डर से बचने के लिए वे अक्सर दाढ़ी को अपनी शर्ट में छिपा लेते हैं। मार्टिनो ने यह भी साफ कर दिया कि वे भविष्य में अपनी दाढ़ी या बाल नहीं कटवाएंगे। यह अभी बढ़ ही रही है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article