वायरल न्यूज़

Viral Video: युवक ने पहन ली पानी पूरी की ड्रेस, उर्फी जावेद को टक्कर दे रहा ये वायरल शख्स, वीडियो देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

pani puri jacket viral video: जयपुर के हवा महल के बाहर एक शख्स ने ऐसी जैकेट पहन ली, जिसमें पूरा पानी पूरी स्टॉल लगा था। जैकेट में गोलगप्पे और पुदीने का पानी फिट था, जिससे वह चलता-फिरता पानी पूरी स्टॉल बन गया। लोग उसे देखकर हंसने लगे और वीडियो बनाने लगे।

Image

युवक ने पहन ली पानी पूरी की ड्रेस, देखें वीडियो (फोटो: Instagram/nitesh.experiment)

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ नया वायरल होता रहता है। कभी किसी का अजीब पहनावा चर्चा में आ जाता है तो कभी किसी का देसी आइडिया लोगों को हैरान कर देता है। इस बार इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंस भी रहे हैं और तारीफ भी कर रहे हैं। यह वीडियो किसी बड़े ब्रांड या फैशन शो का नहीं, बल्कि एक मजेदार पानी पूरी जैकेट (pani puri jacket viral) का है।

जैकेट के एक तरफ गोलगप्पे

वीडियो जयपुर के मशहूर हवा महल के बाहर का दिखाई दे रहा है। वहां एक शख्स खड़ा है, लेकिन लोगों की नजर उसके कपड़ों पर टिक जाती है। उसने कोई साधारण जैकेट नहीं पहनी है, बल्कि ऐसी जैकेट पहनी है जिसमें पूरा पानी पूरी का स्टॉल ही फिट किया गया है। जैकेट के एक तरफ गोलगप्पे रखे हैं और दूसरी तरफ पुदीने का पानी और मसाले दिखाई दे रहे हैं। मतलब यह कि वह व्यक्ति खुद चलता-फिरता पानी पूरी स्टॉल बन गया है।

इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है वीडियो

वह आराम से घूमते हुए लोगों को अपनी अनोखी जैकेट दिखाता है। आसपास मौजूद लोग उसे देखकर हैरान हो जाते हैं और मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगते हैं। कई लोग मुस्कुरा रहे हैं तो कुछ लोग इस आइडिया को काफी क्रिएटिव बता रहे हैं। बता दें कि यह वीडियो इंस्टाग्राम पर nitesh.experiment नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर फैल गया। लोग कमेंट में लिख रहे हैं कि ऐसा जुगाड़ पहले कभी नहीं देखा। कुछ लोग कह रहे हैं कि अब पानी पूरी खाने के लिए स्टॉल ढूंढने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी, स्टॉल खुद चलकर आ जाएगा।

कई यूजर्स इस जैकेट को देसी स्टाइल का फैशन कह रहे हैं, तो कुछ इसे मजेदार प्रयोग बता रहे हैं। कुल मिलाकर यह वीडियो लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है। आज के दौर में इंटरनेट पर वही चीज वायरल होती है जो अलग और मजेदार हो। पानी पूरी जैकेट वाला यह वीडियो भी इसलिए चर्चा में है क्योंकि इसमें देसी जुगाड़ और हंसी दोनों का तड़का है। यही वजह है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और शेयर कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article