वायरल न्यूज़

अंडरवियर-बनियान में स्कूटी चला रहा था शख्स, लोग बोले- हेलमेट तो पहना लिया, देखें Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स अंडरवियर और बनियान में स्कूटी चलाते हुए नजर आ रहा है।

Image

शख्स का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार - @vikki_chaudhaary)

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक से एक अनोखे वीडियो वायरल (Trending Video) होते रहते हैं। कई वीडियो (Shocking Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। जबकि, वीडियो पर तो यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर हैरान रह जाएंगे और ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, एक शख्स अंडरवियर-बनियान में स्कूटी चलाते हुए नजर आ रहा था। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं और एक से एक मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

सड़कों पर अगर आप निकलते हैं, तो कई बार आपको एक से एक अनोखे नजारे देखने को मिल जाते हैं। कई बार को कुछ लोग बाइक या कार से स्टंट करते हुए नजर आ जाते हैं। तो कई बार कुछ लोग अजीबोगरीब हरकत करते हुए भी दिख जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के वीडियो आपको देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, इस दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखर आप सोच में पड़ जाएंगे। दरअसल, एक शख्स सड़क पर अंडरवियर और बनियान में स्कूटी चलाते हुए दिखाई दे रहा है। लेकिन, सबसे बड़ी बात ये है कि वो हेलमेट पहनना नहीं भूला। किसी ने इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। आप भी देखें वीडियो...

सड़क पर अनोखा नजारा

वीडियो देखकर आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। सोच रहे होंगे कि आखिर ये क्या तरीका है? इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'vikki_chaudhaary'ने शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। किसी का कहना है कि लगता है बारिश के कारण कपड़े गाड़ी के अंदर रख लिए हैं। कुछ का कहना है कि ऐसा नजारा बहुत कम देखने को मिलता है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है, जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article