JCB Viral Video: आज कल हर काम में लोग एक से एक मजेदार जुगाड़ भिड़ाते हैं। कई लोगों का तो जुगाड़ (Jugaad Video) ऐसा होता है, जिसे देखकर दुनिया दंग रह जाती है और सोशल मीडिया पर उनका वीडियो (Funny Video) धमाल मचाते रहता है। वहीं, कुछ जुगाड़ को देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। इसी कड़ी में मछली पकड़ने के लिए शख्स ने ऐसा जुगाड़ भिड़ाया, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। इतना ही नहीं वीडियो (JCB Jugaad Viral Video) देखकर कहेंगे, ' वाह क्या जुगाड़ है'?
मछली पकड़ने के लिए लोग एक से एक तरकीब लगाते हैं। कोई जाल का इस्तेमाल करता है, तो कोई बंसी का इस्तेमाल करता है। लेकिन, एक शख्स ने मछली पकड़ने के लिए JCB का इस्तेमाल किया। अब आप सोच रहे होंगे कि मछली पकड़ने के लिए JCB का इस्तेमाल? तो हम आपको बता दें कि इस वायरल वीडियो में कुछ ऐसा ही अजीबोगरीब नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं तालाब में काफी संख्या में मछली नजर आ रही है। कुछ लोग बंसी से मछली पकड़ रहे हैं, तो एक शख्स मछली पकड़ने के लिए JCB लेकर ही पहुंच गया। किसी तरह शख्श मछली को JCB में फंसा तो लेता है, लेकिन फिर जो होता है उसे देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे।
मछली पकड़ने के लिए अजीबोगरीब जुगाड़
तो आपने देखा किस तरह शख्स का पोपट बन गया। बेचारा JCB भी लेकर आया और मछली भी नहीं मिली। इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'equi_panaka'नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी का कहना है कि ये जुगाड़ तो फेल हो गया। कुछ का कहना है कि JCB से कौन मछली पकड़ता है भाई।
