वायरल न्यूज़

Desi Jugaad: इस जुगाड़ के आगे फेल हैं सभी साइंटिस्ट, टेबल फैन में देसी टेक्निक लगाकर कमरे को बना दिया मच्छर फ्री कश्मीर

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 10, 2023, 02:59 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने ऐसा देसी जुगाड़ लगाया है, जिसे देखने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर ऐसा भी हो सकता है क्या..।

Image

देसी जुगाड़ वायरल वीडियो (Image Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने लगाया देसी जुगाड़
  • टेबल फैन में लगा दी बर्फ से भरी बोतल
  • जमकर वायरल हो गया जुगाड़ का ये वीडियो

Desi Jugaad Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। ये वीडियो (Viral Video) इतना मजेदार है कि इसे लोग बार-बार देख रहे हैं और काफी शेयर भी कर रहे हैं। यह वीडियो जुगाड़ का है, जिसे देखने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे। लोगों का कहना है कि ऐसा दिमाग तो कोई साइंटिस्ट भी नहीं लगा सकते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स ने टेबल फैन के साथ ऐसा दिमाग लगाया, जो किसी आम इंसान के बस की बात तो नहीं ही है। दरअसल, शख्स ने फैन के पीछे दो बर्फ से जमी हुई बोतल लगा दी और साथ ही पिछले हिस्से में निकले हुए पिन में एक मॉर्टिन क्वाइल लगा दिया है। ताकि कमरा तो ठंडा रहे ही रहे। साथ ही साथ मच्छर से छुटकारा मिल सकें। ऐसे में लोगों को शख्स का ये आइडिया काफी पसंद आ रहा है।

देसी जुगाड़ का वायरल वीडियो

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि शख्स ने तो कमरे को ही कश्मीर बना डाला। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसका दिमाग तो साइंटिस्ट से भी तेज है। इस वीडियो को अब तक काफी लोग देख चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'ehhmedia' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article