वायरल न्यूज़

Viral Video: बेकार कोल्ड ड्रिंक बोतल से बनाया फोन स्टैंड, जुगाड़ देख लोग बोले- ये तो कतई गदर है

Viral Video: सोशल मीडिया पर जुगाड़ का एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने जुगाड़ का इस्तेमाल करके बेकार बोतल से फोन स्टैंड बना दिया है।

Image

शख्स का अनोखा जुगाड़ (तस्वीर साभार- @aaminmagic)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हजारों वीडियो (Trending Video) रोजाना लोगों के बीच शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो काफी फनी होते हैं, तो कुछ वीडियो काफी चौंकाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। क्योंकि, एक शख्स ने जुगाड़ से ऐसा फोन स्टैंड बना दिया, जिसने सोशल मीडिया पर अलग ही माहौल बना दिया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

    आज के समय में जुगाड़ का इस्तेमाल करके लोग एक से एक मजेदार चीजें बना रहे हैं। कुछ जुगाड़ को देखकर तो बड़े-बड़े इंजीनियर्स भी दंग रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी जुगाड़ के एक से एक अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा जुगाड़ देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक शख्स बेकार कोल्ड ड्रिंक बोतल का इस्तेमाल करके फोन स्टैंड बना रहा है। जिस अंदाज में जुगाड़ का इस्तेमाल करके फोन स्टैंड बनाया गया है, उसने सबको हैरान कर दिया है। यकीन मानिए, इस वीडियो को देखने के बाद आप भी जरूर एक पल के लिए चौंक जाएंगे। देखें वीडियो...

    शख्स का अनोखा जुगाड़

    इस जुगाड़ को देखकर जरूर आप झटका खा गए होंगे। सोच रहे होंगे कि शख्स का जुगाड़ तो वाकई नेक्स्ट लेवल का है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'aaminmagic' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस अनोखे जुगाड़ वीडियो को अब तक काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, 8 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ लोग जहां इस जुगाड़ पर चटकारे ले रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि भाई ने तो गदर मचा दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article