वायरल न्यूज़

Viral Video: चोटी से अनोखे अंदाज में गर्मी भगा रहा था शख्स, देसी जुगाड़ का अमिताभ बच्चन भी हो गए जबरा फैन

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated May 17, 2023, 01:00 PM IST

Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर जुगाड़ का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गर्मी से बचने के लिए एक शख्स ने जो किया उसे देखकर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन भी दंग रह गए। आलम ये है कि लोगों के बीच यह वीडियो छाया हुआ है।

Image

इसे कहते हैं असली देसी जुगाड़ (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • गर्मी से बचने के लिए शख्स का अनोखा जुगाड़
  • अंदाज देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Jugaad Video: देश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। आलम ये है कि चिलचिलाती धूप में लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। इस तपती गर्मी से बचने के लिए लोग एक से एक जुगाड़ (Jugaad Video) भिड़ा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी जुगाड़ के मजेदार-मजेदार वीडियो वायरल (Jugaad Viral Video) होते रहते हैं। कुछ जुगाड़ (Funny Jugaad Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े दिग्गज भी दंग रह जाते हैं। इसी कड़ी में जुगाड़ (Indian Jugaad) का ऐसा धांसू वीडियो (Desi Jugaad) सामने आया है, जिसमें शख्स का अंदाज देखकर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए। आलम ये है कि जुगाड़ का यह वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इस जुगाड़ की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

आज कल पूरी दुनिया में 'जुगाड़ टेक्नोलॉजी' का जमकर इस्तेमाल हो रहा है। लोग जुगाड़ से मजेदार-मजेदार चीजें तो बना ही रहे हैं। वहीं, खुद पर भी जुगाड़ का जबरदस्त तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं। एक शख्स ने गर्मी से बचने के लिए ऐसा जुगाड़ भिड़ाया, जिसे देखकर आपकी बोलती बंद हो जाएगी। वीडियो में आप देख सकते हैं शख्स सड़क पर मजेदार स्टाइल चलते जा रहा है। वहीं, सिर को घुमाते हुए अपनी चोटी को हिला रहा है। चोटी का इस्तेमाल वो ऐसे कर रहा है, जैसे कोई पंखा हो। जिसने भी शख्स का यह अंदाज देखा वो देखता ही रह गया। आलम ये है कि यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। तो पहले आप भी इस धांसू वीडियो को देखें...

इसे कहते हैं असली देसी जुगाड़

शख्स का जुगाड़ देखकर आप भी दंग रह गए होंगे। जिसने भी यह जुगाड़ देखा वो देखता ही रह गया। अब इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग शेयर कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। जबकि, लाखों लोगों ने पसंद किए हैं। अमिताभ बच्चन भी शख्स की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। तो आपको शख्स का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article