वायरल न्यूज़

यकीन नहीं होगा! शख्स ने कद्दू में बैठकर तय की 94 किलोमीटर की यात्रा, बना डाला अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

pumpkin Boat Video: अमेरिका के गैरी क्रिस्टेंसन नाम के एक शख्स ने विशाल कद्दू की नाव बनाकर उसमें बैठकर 94.26 किलोमीटर की यात्रा तय की। जिसके बाद यह अनोखा कारनामा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। इंटरनेट पर लोग वीडियो देख तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

Image

शख्स ने कद्दू में बैठकर तय की 94 किलोमीटर की यात्रा (स्क्रीन ग्रैब: Instagram/Guinness world records)

Viral Video: आज का समय सोशल मीडिया का है। यह एक ऐसा माध्यम है, जहां पर हर दिन सैकड़ों वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई बार ऐसी वीडियो हमारे सामने आती है। जिसे देखने के बाद हम दंग रह जाते हैं। हमें अपनी आंखों पर यकीन तक नहीं होता, लेकिन ऐसी ही वीडियो रिकॉर्ड बना जाती है। इंटरनेट पर इस समय भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जहां पर कद्दू की नाव बनाकर सबसे लंबी यात्रा का रिकॉर्ड बनाया गया।

अमेरिका का रहने वाला है शख्स

इंटरनेट पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां पर एक शख्स ने ऐसा कारनामा कर दिया कि उसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। दरअसल इस शख्स ने कद्दू नाव (pumpkin boat) द्वारा सबसे लंबी यात्रा (पैडलिंग) तय की। कुल दूरी की अगर बात करें तो यह 94.26 किमी रही। इसे अगर मील में बदलें तो यह 58.57 मील हो जाती है। यह कारनामा गैरी क्रिस्टेंसन जो अमेरिका के रहने वाले हैं, उनके द्वारा किया गया।

इंटरनेट यूजर्स ने वीडियो देख किए कई तरह के कमेंट्स

सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो पर अलग-अलग कमेंट्स किए हैं। जिसमें पहले ने लिखा: "और मैंने 2 घंटे में 2000 पुश-अप कर लिए, अब मैं अस्पताल में हूं, बहुत दर्द हो रहा है", दूसरे यूजर ने लिखा: "जब सारी उम्मीदें खत्म हो गई थीं, तब आप मेरी प्रेरणा का स्रोत थे, आपने मुझे फिर से जीवन दिया, फिर से जीवन शुरू करने के लिए पर्याप्त काम किया।" तीसरे यूजर ने लिखा: "यह बहुत सुंदर है।" चौथे यूजर ने लिखा: "यह अजीब बात है, लेकिन मुझे लगता है कि यह आपको अच्छे कारण से रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराता है।" इस वीडियो को अब तक तीन लाख 12 हजार लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article