वायरल न्यूज़

सिर्फ एक कंकड़ से गिरा दिया विशालकाय पत्थर, नजारा देखकर भी नहीं होगा यकीन

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 24, 2024, 08:19 AM IST

Trending Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि शख्स महज एक कंकड़ मारता है और विशाल पत्थर नीचे की तरफ गिरने लगता है। इसकी वजह जानकर आप चौंक जरूर जाएंगे।

Image

शख्स ने पत्थर मारकर गिरा दिया कंकड़। (Photo- Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • कंकड़ मारकर गिरा दिया पत्थर
  • नजारा देखकर चौंक जाएंगे
  • एक करोड़ बार देखा गया वीडियो

Trending Video: आपने देखा होगा कि एक छोटे से पत्थर में काफी वजन होता है। उसे ताकतवर आदमी भी बड़ी मुश्किल से उठा पाता है। अगर पत्थर थोड़ा बड़ा हो तो उसे हिलाना भी मुश्किल होता है। मगर पत्थर बहुत ज्यादा बड़ा हो तो मशीन भी उठा नहीं पाती है। मगर बताया जाए कि उसी पत्थर को एक शख्स ने महज एक कंकड़ मारकर गिरा दिया। ये सुनकर आपको शायद यकीन ना हो। मगर सचमुच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो चौंकाकर रख देगा। इसमें एक शख्स ने छोटे से कंकड़ से विशालकाय पत्थर गिरा दिया। शख्स से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया में छाया हुआ है। वीडियो अभी तक बड़ी तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

कंकड़ से गिरा दिया पत्थर

सामने आए वीडियो में देखेंगे कि एक विशालकाय पत्थर पर जमीन पर पड़ा हुआ है। उसके करीब में एक शख्स खड़ा है। शख्स ने अगले ही सेकंड एक कंकड़ उठाया और पत्थर के थोड़ा नीचे की तरफ मारा। फिर देखते ही देखते विशालकाय पत्थर नीचे गिर गया। पत्थर के नीचे गिरने की भी एक बड़ी वजह है। दरअसल पहले ही पत्थर के नीचे से मिट्टी निकाली जा चुकी है। मगर इसके बाद भी वो नीचे नहीं गिरता है। नीचे थोड़ी सी मिट्टी बाकी रहती है। अब शख्स पत्थर उसी मिट्टी पर मारता है। इससे मिट्टी फिर से खिसकने लगी। फ्रेम में देखेंगे कि इसके साथ ही पत्थर भी नीचे की तरफ आने लगा।

यहां देखिए वीडियो

कंकड़ मारकर पत्थर गिराने वाला शख्स का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो अभी तक 1 करोड़ से ज्यादा वीडियो व्यूज बटोर चुका है। इसे एक्स पर @FAFO_TV नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article