वायरल न्यूज़

OMG: बदला लेने के लिए केकड़े को जिंदा निगल गया शख्स, पूरी सच्चाई जान दंग रह जाएंगे आप

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 11:41 AM IST

Ajab Gajab News: चीन में एक शख्स ने जिंदा केकड़ा को निगल लिया। उसके बाद उसकी हालत ऐसी हो गई कि उसे हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा। वहीं, जब सच्चाई सामने आई तो सब दंग रह गए।

Image

बदले के चक्कर में खेल हो गया

KEY HIGHLIGHTS
  • चीन में एक शख्स की बेटी को केकड़े ने काट लिया
  • बदला लेने के लिए शख्स ने जिंदा केकड़े को निगल लिया
  • जिंदा केकड़ा खाने से शख्स की तबीयत बिगड़ गई

Ajab Gajab News: ये तो हम सब जानते हैं बदले की भावना में कई बार लोग गलत कदम भी उठा लेते हैं। कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं, जो बदला लेने के चक्कर में अपनी पूरी जिंदगी तबाह कर लेते हैं। एक ऐसा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है चीन से, जहां एक शख्स ने बदला लेने के लिए केकड़े को जिंदा निगल लिया। कुछ समय बाद शख्स की ऐसी हालत हो गई कि उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ गया। इस बात को सुनकर आप भी जरूर हैरान हो रहे होंगे या हो सकता है आप में से कुछ लोगों को यकीन ना हो रहा हो, लेकिन यह सच है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

ये अजीबोगरीब घटना घटी है चीन के पूर्वी तटीय प्रांत में, जहां 39 साल का लू जिंदा केकड़ा को निगल लिया था। करीब दो महीने बाद पीठ में दर्द की शिकायत लेकर वो हॉस्पिटल पहुंचा। उनकी छाती, लीवर, पेट और पाचन क्रिया का टेस्ट किया गया, जिसमें बदलाव देखे गए। लेकिन, इसके पीछे का कारण का पता नहीं लगाया जा सका। डॉक्टर्स का कहना था कि हमने कई बार उनसे पूछा कि क्या आपने कुछ अजीबोगरीब चीजें तो नहीं खाई, लेकिन वो हमेशा ना ही कहते रहे। लेकिन, एक दिन उनकी पत्नी ने ऐसी सच्चाई बताई जिसके बारे में जानकर डॉक्टर्स भी दंग रह गए। उनकी पत्नी ने बताया कि उन्होंने जिंदा केकड़ा खा लिया था। जब उनसे पूछा गया कि आपने ऐसा क्यों किया? इस पर उन्होंने बताया कि मैं अपनी बेटी का बदला लेना चाहता था।

बदले के चक्कर में खेल हो गया...

डॉक्टर काओ ने बताया कि जब वे लोग नदी को क्रॉस कर रहे थे तो लू की बेटी को केकड़े ने काट लिया था। जिसके कारण उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने जिंदा केकड़े को निगल लिया। जिंदा मांस खाने से उन्हें इंफेक्शन हो गया था। हालांकि, अब उनकी तबीयत ठीक है। लेकिन, डॉक्टर ने जिंदा केकड़ा खाने से मना किया है। अब यह मामला चर्चा का विषय बन चुका है और लोग सच्चाई जानकर हैरान हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article