वायरल न्यूज़

OMG: शख्स की अजीबोगरीब इच्छा- मरने के बाद टुकड़ों में काटकर परिवार को खिलाया जाए

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 25, 2023, 08:31 PM IST

Ajab Gajab News: ब्रिटेन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जब एक शख्स ने अपने परिवार के लोगों से अपनी आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए कहा। शख्स की अंतिम इच्छा के बारे में जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • मरने के बाद शख्स की हैरान करने वाली इच्छा
  • जानकर परिवार के लोग रह गए हैरान
  • टुकड़ों में काटकर परिवार को खिलाया जाए

Ajab Gajab News: इंसान की कई इच्छाएं ऐसी होती हैं, जिन्हें वह मरने से पहले पूरी कर लेना चाहता है। हालांकि, उसकी सारी इच्छाएं जिंदा रहते पूरी नहीं हो पाती हैं। ऐसे में वह अपने परिवार के लोगों से अपनी आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए कहता है। इंसान की अंतिम इच्छा इसे ही कहा जाता है। ब्रिटेन से एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया, जब एक शख्स ने अपने परिवार के लोगों से अपनी आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए कहा।

डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, मरने से ब्रिटेन के रहने वाले इयान एटकिंस्टन नाम के एक शख्स ने अपने परिवार के लोगों को अपने अंतिम संस्कार को लेकर ऐसी इच्छा बताई, जिसे जानकर परिवार के सभी लोगों के होश उड़ गए। इस शख्स ने परिवार के लोगों के सामने बताया कि उसका अंतिम संस्कार इस तरह से किया जाए। शख्स की अंतिम इच्छा थी कि उसके मरने के बाद परिवार के सारे लोग उसका मांस खाएं। शख्स ने जैसे ही अपनी अंतिम इच्छा के बारे में बताया, घर वालों की हैरानी का ठिकाना नहीं रहा।

नहीं पूरी हो पाई अंतिम इच्छा

शख्स चाहता था कि मरने के बाद परिवार के सारे लोग उसके शरीर को टुकड़ों-टुकड़ों में बांटें और प्लेट में परोसकर खा जाएं। हालांंकि, ब्रिटेन में नरभक्षण वैध नहीं है। इस कारण शख्स की अंतिम इच्छा पूरी नहीं हो पाई। बता दें कि 'सेनेमा' नामक जनजाति अंतिम संस्कार के दौरान ऐसी परंपरा निभाई जाती है। अंतिम संस्कार के लिए इस जनजाति के लोगों का मृत शरीर पत्तों से ढक दिया जाता है। मरने के 30-40 दिन बाद इस जनजाति के लोग बचे शरीर को जलाते हैं और जो राख बचती है। उसका सूप बनाकर पीते हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article