वायरल न्यूज़

Viral Video: 'हार्ले डेविडसन’ पर दूध बेच रहा है शख्स, नंबर प्लेट पर लिखा है गुर्जर

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jan 5, 2023, 05:06 PM IST

Viral Video: एक दूध बेचने वाला शख्स इन दिनों सुर्खियों में है। क्योंकि, वो हार्ले डेविडसन बाइक से दूध बेचते हुए नजर आ रहा है। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो देखता ही रह गया। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Image

हार्ले डेविडसन से दूध बेच रहा है शख्स, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सुर्खियों में दूध बेचने वाला शख्स
  • हार्ले डेविडसन से दूध बेच रहा था शख्स
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो हमें ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो (Viral Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था। वीडियो (Harley Davidson Bike Viral Video) देखकर हो सकता है आपको भी एक पल के लिए यकीन करना मुश्किल हो जाए। क्योंकि, एक शख्स लग्जरी बाइक हार्ले डेविडसन से दूध बेच रहा था। यह बात सुनकर ही आप चौंक गए होंगे, लेकिन वीडियो देखने के बाद आपका सारा कन्फ्यूजन दूर हो जाएगा।

आज तक आपने दूधवाले भईया को साइकिल, राजदूत या फिर किसी अन्य बाइक से दूध बेचते हुए देखा होगा। शहरों में इस तरह दूध बेचने का प्रचलन ज्यादा है। लेकिन, एक शख्स हार्ले डेविडसन से दूध बेच रहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं शख्स हार्ले डेविडसन बाइक से घर के बाहर निकल रहा है और उसके पीछे दूध के भारी-भारी कंटेनर लदे हुए हैं। शख्स मस्त से घर से बाहर निकलता है और हार्ले डेविडसन को सरपट दौड़ाते हुए निकल जाता है। इतना ही नहीं नंबर प्लेट पर उसने गुर्जर लिखवा रखा है। हालांकि, वीडियो में दिख रही हार्ले डेविडसन बाइक कौन से मॉडल और कितनी कीमत की है ये पता नहीं चल रहा है। अब जरा सोचिए जिस बाइक को खरीदना सबसे बस की बात नहीं है और जो खरीद भी सकते हैं वो भी खरीदने से पहले 10 बार सोचते हैं। ऐसे में यह शख्स हार्ले डेविडसन से दूध बेच रहा है।

भाई ने महफिल लूट ली...

वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'amit_bhadana_3000' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब दो लाख लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। कुछ लोग जहां शख्स की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग वीडियो पर मजे भी ले रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article