Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन हैरान करने वाला वीडियो सामने आता है। आजकल लोगों में वायरल होने का ऐसा भूत सवार है, जिसे देखकर यूजर्स भी भड़क जा रहे हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सामने आया है, जो हर किसी के होश उड़ा रहा है। यह वीडियो एक युवक से जुड़ा है, जो इंटरनेट पर वायरल होने के चक्कर में कुछ भी अजीबोगरीब हरकत करता दिख रहा है। वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि युवक मछलियों की पोशाक बनाकर पहना हुआ है।
वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि युवक की पोशाक लड़कियों की तरह नजर आ रही है। आप देख पाएंगे कि युवक लड़कियों वाली ड्रेस पहने खड़ा हुआ है। मछलियों से बनी यह ड्रेस काफी मॉर्डन नजर आ रही है। इस ड्रेस में आप देख पाएंगे कि बाहें और कंधे खुले हुए हैं। वहीं युवक ने अपने गले में मछलियों से बनी नेकलेस भी पहनी हुई है। यह छोटी मछलियों से बनी ड्रेस है। युवक ने ईयर रिंग भी छोटी मछलियों से बनी पहनी है। देखें वीडियो-
इसके अलावा आप देख पाएंगे कि युवक के हाथ में जो पर्स है, वह भी एक बड़ी मछली से बना है। इसके साथ ही वीडियो में ओम शांति ओम फिल्म के मशहूर गाने, 'मैं अगर कहूं..' की धुन बजती भी सुनी जा सकती है। आपको इस युवक का हावभाव भी महिलाओं जैसा ही नजर आएगा। इस वीडियो को @ tik_toker_tharun_nayak नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।
