वायरल न्यूज़

लड़के ने अपनी प्रेमिका के लिए बनाया नोटों का कारपेट, यूजर्स बोले - बॉयफ्रेंड हो तो ऐसा

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर नोटों की गड्डी पर चलता दिखाई दे रहा है। दरअसल, शख्स ने नोटों से कारपेट तैयार किया है ताकि उसकी प्रेमिका उसपर चल सके।

Image

गर्लफ्रेंड के लिए बिछाया नोटों का कारपेट (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने तैयार किया नोटों का कारपेट
  • गर्लफ्रेंड को चलने के लिए बिछाया था नोटों की गड्डी
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Note Carpet For His Girlfriend: लोग अपने प्यार को पाने के लिए न जाने क्या-क्या करते हैं। कोई अपने प्यार को पाने के लिए हर वो काम करने के लिए तैयार रहते हैं जो वो कर सकते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड की खुशी के लिए ऐसा काम करता है, जिसे देख आप भी दंग रह जाएंगे।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को हेलीकॉप्टर से लेकर आता है और उसे उतारने के लिए नोटों की गड्डी का कारपेट बिछाता है, जिस पर उसकी प्रेमिका एक मॉडल की तरह वॉक करती हुई आती है। ऐसे में एक आम लड़की के लिए काफी सोचने वाली बात है। हो सकता है कि काफी लड़कियां जल-भुन गई हो, कि इस लड़की का बॉयफ्रेंड उसके लिए क्या करता?

गर्लफ्रेंड के लिए बिछाया नोटों का कारपेट

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि वाह लाइफ हो तो ऐसी। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ऐसा बॉयफ्रेंड सबको मिलना चाहिए। बता दें, इस वीडियो को 'mr.thank.you' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.9 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article