वायरल न्यूज़

Watch: शख्स ने चलाई जूते से भी छोटी साइकिल, पार्क में खड़े लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन, जैसे कोई मैजेशियन शो दिखा रहा हो..

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 1, 2023, 10:04 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप अपना माथा पीटने लगेंगे। इस वीडियो में एक शख्स इतनी छोटी साइकिल चला रहा है, जिसे देखने के बाद पार्क में खड़े लोगों का बड़ा ही चौंकाने वाला रिएक्शन देखने को मिला।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने चलाई जूते से भी छोटी साइकिल
  • छोटी साइकिल देख चौंके हुए लोग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Little Bicycle Viral Video: हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो (Viral Video) अपलोड की गई है, जिसमें एक शख्स काफी छोटी साइकिल चलाता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को जो भी देख रहा है, बस देखता ही रह जा रहा है। आप भी इस वीडियो को देखने के बाद एकदम से दंग रह जाएंगे और आपको अपनी ही आंखों पर भरोसा नहीं होगा और अगर आप चश्मा पहनने वाले होंगे, तब तो आप अपना चश्मा तीन-चार बार साफ करके देखेंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स नजर आ रहा है, जो पार्क में एक साइकिल चला रहा है, जो इतना छोटा है कि साइकिल लग ही नहीं रहा है बल्कि कोई खिलौना नजर आ रहा है। इस दौरान पार्क में खड़े लोग इस शख्स को इतना शॉक्ड होकर देखते नजर आ रहे हैं, जैसे उनके सामने कोई शख्स नहीं बल्कि कोई मैजेशियन हो।

शख्स ने चलाई जूते से भी छोटी साइकिल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इसे कहते हैं असली टैलेंट। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि छोटी साइकिल तो फिर भी ठीक है लेकिन इस शख्स ने बैलैंस कमाल का बनाया है। इस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'bilal.ahm4d' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो हमें कमेंट कर जरूर बताइए, आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article