वायरल न्यूज़

Viral Video: मैच देखने स्टेडियम गया था शख्स लेकिन कर दिया कुछ ऐसा, बटोर ली सबकी निगाहें

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 14, 2023, 08:57 AM IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मोबाइल पर मैच देखता नजर आ रहा है। दरअसल, कुर्सियों पर लेटा शख्स मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचा था, लेकिन उसने मोबाइल पर मैच शुरू कर दिया।

Image

स्टेडियम पहुंच मोबाइल में मैच देख रहा था शख्स (Image Credit : @bijjuu11/Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • मैच देखने स्टेडियम पहुंचा था शख्स
  • कुर्सियों पर लेट मोबाइल में देखने लगा मैच
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Watching Match On Mobile Reaching Stadium: हर क्रिकेट प्रेमियों का ये सपना होता है कि वह स्टेडियम जाए और अपने पसंदीदा टीम का मैच देखें। लेकिन स्टेडियम जाने के बाद भी कोई ऐसा होगा, जो मैच ना देखें बल्कि आराम से कुर्सियों पर लेटकर अपने मोबाइल में ही मैच देखना शुरू कर दें.. जाहिर है इसका जवाब ना ही होगा। लेकिन अगर हम कहें कि ऐसा कुछ सच में हुआ है तो आप क्या कहेंगे?

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Social Media Viral Video) काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आपको एक शख्स दिखाई देगा, जो कुर्सियों पर आराम से लेटकर अपने मोबाइल में मैच देखता हुआ नजर आएगा। वीडियो में आप देख सकेंगे कि लड़का स्टेडियम में मैच देखने के लिए गया था, लेकिन कुर्सियां खाली होने के चलते वही लेट गया और अपने मोबाइल में ही आईपीएल देखना शुरू कर दिया। ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

स्टेडियम पहुंच मोबाइल में मैच देखने लगा शख्स

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि अरे भाई.. दूर से नहीं दिख रहा था तो लेटकर मोबाइल में ही देखने लगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए मोदी जी का एक मेमे शेयर किया, जिसमें लिखा था कि कितने तेजस्वी लोग है हमारे पास..। इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं और इस काफी बार शेयर भी किया गया है। बता दें, इस वीडियो को '@bijjuu11' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article