वायरल न्यूज़

Viral Video: गर्लफ्रेंड की ड्रेस पहन बीच-बाजार पहुंच गया शख्स, भीड़ के सामने करने लगा तुच्ची हरकत

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 10, 2023, 01:20 PM IST

इंटरनेट पर एक शख्स काफी चर्चा का केंद्र बना हुआ है। दरअसल, वह अपनी गर्लफ्रेंड की ड्रेस पहन बाजार चला जाता है। ऐसे में वहां मौजूद सभी लोग उसे काफी ध्यान से देखने लगते हैं और यूजर्स भी इस वीडियो पर काफी लाजवाब कमेंट्स कर रहे हैं।

Image

गर्लफ्रेंड की ड्रेस पहन निकला शख्स (Image Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • गर्लफ्रेंड की ड्रेस पहन निकला शख्स
  • शख्स ने सरेआम की शर्मनाक हरकत
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Viral Video In Hindi: सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ऐसे में यूजर्स भी इस वीडियो (Viral Video) पर काफी रिएक्शन दे रहे हैं और लड़के को लेकर काफी लोगों ने गुस्सा भी जाहिर किया है और इसे काफी तुच्ची हरकत भी बताई है। ऐसे में अगर आप भी ये वीडियो देखेंगे तो शायद आप भी यही कहें।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स सरे बाजार में लड़की की ड्रेस पहन निकल गया। इस दौरान उसने मिडी पहना हुआ था, जैसे ही मार्केट पहुंचा, लोग उसे पलट-पलटकर देखने लगे। लेकिन लोगों का क्या फेमस होना है तो होना है। उसे कोई फर्क नहीं पड़ा। इस दौरान वह मार्केट टी-शर्ट भी खरीदता हुआ दिखा। आइए देखते हैं ये मजेदार वीडियो..

गर्लफ्रेंड की ड्रेस पहन निकला शख्स

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि लगता है भाई ने अपनी गर्लफ्रेंड की ड्रेस पहन ली है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये कितनी शर्मनाक हरकत है, लोग फेमस होने के लिए कुछ भी करने को तैयार है। इस वीडियो को अब तक काफी लोग देख चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'pragati_yadav_09_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article