वायरल न्यूज़

Viral Video: सांप के साथ खेल रहा था शख्स, फिर जो हुआ उसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हाहाकारी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स खतरनाक अंदाज में सांप के साथ खेल रहा है। सांप ने शख्स पर ऐसा पलटवार किया, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो गई। यकीन मानिए, इस वीडियो को देखने के बाद एक पल के लिए आप भी चौंक जाएंगे।

Image

सांप के साथ पंगा (तस्वीर साभार- @chitransh_bhai_2.0)

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म रोजाना एक से एक मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो (Trending Video) तो देखते ही देखते वायरल (Today Viral Video) हो जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Shocking Video) इतने हाहाकारी होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के पसीने छूट जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो काफी फनी (Funny Video) होते हैं और उन्हें यूजर्स बार-बार देखना पसंद करते हैं, क्योंकि उनसे उनका दिन बन जाता है। जबकि, कुछ वीडियो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसके अलावा कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स सांप के साथ ऐसे खेल रहा था जैसे कि वो कोई खिलौना हो। लेकिन, इस वीडियो में आपको कुछ ऐसा देखने को मिलेगा, जिसे देखकर एक पल के लिए आप भी दंग रह जाएंगे।

इस धरती पर कई तरह के जानवर पाए जाते हैं। इनमें कुछ जानवर इतने खतरनाक होते हैं कि उनसे लोग दूरी बनाकर ही रखते हैं। इस लिस्ट में सांप का भी नाम आता है। दरअसल, सांप कब, किसको अपना शिकार बना ले कुछ कहा नहीं जा सकता है। कुछ सांप तो ऐसे हैं, जिनके काटने से मौके पर ही मौत तक हो जाती है। लेकिन, कुछ लोग काफी डेयरिंग होते हैं और किसी भी जानवर से पंगा लेने के लिए तैयार रहते हैं। सोशल मीडिया पर आपने इस तरह के कई वीडियो भी देखे होंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं छत पर एक शख्स जहरीले सांप के साथ मजे ले रहा है। शख्स बार-बार सांप को पकड़ने की कोशिश कर रहा है। लेकिन, सांप खतरनाक मूड में आ जाता है और उस पर पलटवार करने की कोशिश भी करता है। आखिर, किस तरह का नजारा था आप खुद इस वीडियो में देख लें...

हाहाकारी नजारा

वीडियो देखकर आपके दिल की धड़कनें जरूर बढ़ गई होगी। जिसने भी इस नजारे को देखा उसे अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'chitransh_bhai' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस खतरनाक वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद भी किए हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग काफी मजे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि काफी खतरनाक नजारा था, तो किसी कहना है कि ये तो जानलेवा हो सकता था। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article