वायरल न्यूज़

Ajgar Ka Video: विशालकाय अजगर को पकड़ने की कोशिश कर रहा था शख्स, फिर जो हुआ उसने सबको हिला डाला

Ajgar Ka Video: सोशल मीडिया पर एक हाहाकारी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अजगर को पकड़ने की कोशिश कर रहा है। लेकिन, सांप ने ऐसा माहौल बनाया, जिसे देखकर आपकी बोलती बंद हो जाएगी।

Image

अजगर के साथ खेल (तस्वीर साभार- @therealtarzann)

Ajgar Ka Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक से एक हैरतअंगेज वीडियो वायरल (Today Viral Video) होते रहते हैं। कई वीडियो (Shocking Video) तो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ को देखकर लोग अपनी हंसी (Funny Video को नहीं रोक पाते हैं। वहीं, कुछ नजारे (Trending Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े धुरंधरों की हवा तक टाइट हो जाती है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपके पसीने छूट जाएंगे। क्योंकि, एक शख्स अजगर को पकड़ने की कोशिश कर रहा था। लेकिन, उसके साथ ऐसा खेल हुआ, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं।

आमतौर पर सांप का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। कुछ लोग तो सांप को देखते ही दुम दबाकर भाग खड़े हो जाते हैं। खासकर, अजगर सांप की बात हो तो फिर क्या कहना? सोशल मीडिया पर आपने अजगर के कई वीडियो देखे होंगे। लेकिन, इस वीडियो में आपको कुछ ऐसा देखने को मिलेगा, जिसने सबको हिला डाला। वीडियो में आप देख सकते हैं खेत के अंदर एक शख्स विशालकाय अजगर को पकड़ने की कोशिश कर रहा है। लेकिन, सांप ऐसा जलवा दिखा रहा है, जिसे शख्स की हालत खराब है। आखिर, कैसा नजारा था आप खुद इस वीडियो में देख लें...

हाहाकारी नजारा

वीडियो देखकर आपके दिमाग की बत्ती भी जरूर गुल हो गई होगी। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'therealtarzann' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। जबकि, 25 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं। तो कुछ लोग इसे खतरों का खेल बता रहे हैं। जबकि, कुछ का कहना है कि ऐसा नजारा पहले नहीं देखा था। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article