Shocking Video: आज कल फेमस होने के लिए लोग एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज कारनामे करते रहते हैं। कई लोग तो इसके लिए अपनी जान तक की बाजी लगा देते हैं। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी मिल जाती है, जबकि कईयों का पोपट भी बन जाता है। वहीं, कुछ लोगों के साथ तो ऐसी घटना घट जाती है, जिससे उन्हें जिंदगीभर के लिए सबक मिल जाता है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको इस तरह के हजारों-लाखों वीडियो (Fire Video) देखने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Fire Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
कई बार आपने लोगों को कहते सुना होगा कि 'आग से मत खेलो'.... मतलब ये हुआ कि आग इतनी खतरनाक चीज है, जिससे काफी नुकसान होता है। लोगों की जान तक चली जाती है। लेकिन, इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आग के साथ आंख मिचौली खेल रहा था। लेकिन, परिणाम जो हुआ उसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं शख्स मुंह के अंदर कुछ ज्वलनशील पदार्थ रखे हुए है। वहीं, आग जलाकर उस पदार्थ को उसकी ओर फेंकता है। अंजाम इतना खतरनाक होगा इसकी कल्पना उस शख्स ने भी नहीं की होगी। नजारा देखकर ऐसा लगा रहा है जैसे उसका पूरा चेहरा जल गया। तो दिल थामकर आप भी पहले इस वीडियो को देखें...
दिल दहलाने वाला नजारा
इस हैरतअंगेज नजारे को देखकर आपके रोंगटे जरूर खड़े हो गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'incredible__rajasthan' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस खतरनाक वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ये तो काफी जानलेवा स्टंट है भाई। कुछ का कहना है कि जानबूझकर मौत को गले लगा रहा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रया है कमेंट कर जरूर बताएं।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
