वायरल न्यूज़

VIDEO: आग से खेल रहा था शख्स, फायर स्टंट के चक्कर में हुआ ऐसा हाल, देखकर सदमा लग जाएगा

Fire Stunt Video: सोशल मीडिया पर फायर स्टंट का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स आग से खेलने की कोशिश कर रहा था। लेकिन, उसके साथ ऐसा खेल हुआ, जिसे देखकर आपके रोंगटे भी खड़े हो जाएंगे।

Image

आग से खेलना पड़ गया भारी (तस्वीर साभार- @vishnublitz_vibes)

Fire Stunt Video: सोशल मीडिया पर एक से एक अनोखे वीडियो (Shocking Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही देखते वायरल (Trending Video) हो जाते हैं। इनमें कुछ काफी फनी होते हैं, तो कुछ वीडियो (Fire Video) को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में आग से खेलने का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको भी सदम लग सकता है। जिसने भी इस नजारे को देखा एक पल के लिए उसके दिल की धड़कनें जरूर तेज हो गई।

ये तो हम सब जानते हैं कई लोगों को स्टंट करना काफी अच्छा लगता है। कुछ लोगों में तो इतना क्रेज होता है कि जान तक की बाजी लगा देते हैं। सोशल मीडिया पर भी स्टंट के कई वीडियो आपको देखने को मिल जाएंगे। हालांकि, कुछ स्टंट का वीडियो तो इतना खतरनाक होता है कि उसे देखकर लोगों की चीख तक निकल जाती है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स किस तरह फायर स्टंट कर रहा है। लेकिन, आग से खेलने के चक्कर में उसकी ऐसी हालत हो जाती है, जिसे देखकर आप सदमें में आ जाएंगे। यकीन ना हो तो खुद इस वीडियो को देख लें...

हाहाकारी नजारा

वीडियो देखकर आपके भी पसीने जरूर छूट गए होंगे। सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर इस हाहाकारी वीडियो को 'vishnublitz_vibes' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस हैरतअंगेज वीडियो को अब तक काफी लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब दो हजार लोग इस वीडियो को पसंद कर चुके हैं। कुछ लोग जहां इस नजारे पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग मजे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि ये तो जानलेवा स्टंट है, तो किसी का कहना है कि फेमस होने के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article