वायरल न्यूज़

शख्स ने ऐसी जगह पार्क कर दी बाइक, देखकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी का भी दिमाग चकरा गया, देखिए धांसू VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 10, 2024, 02:09 PM IST

Today Funny Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि एक शख्स ने अपनी बाइक ऐसी जगह पर पार्क कर दी जिसे देखकर खुद ट्रैफिक पुलिसकर्मी का भी दिमाग चकरा गया। हालांकि बाद में नजारा देखकर हंसी भी बहुत आती है।

Image

शख्स ने सड़क पर अजीब जगह पर पार्क कर दी अपनी बाइक। (Photo/X.com)

Today Funny Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की दुनिया सबसे ज्यादा मजेदार होती है। यहां कब क्या चीज देखने को मिल जाए कोई कुछ नहीं बता सकता। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम चौंक जाते हैं। मगर कई बार नजारे हमें भावुक भी कर देते हैं। मगर अभी जो वीडियो सामने आया है वो इन सबसे अलग है। वीडियो बाइक पार्किंग से जुड़ा है, जिसे ऐसी जगह पार्क किया गया है कि देखकर खुद ट्रैफिक पुलिसकर्मी का भी दिमाग चकरा गया। हालांकि बाद में हंसी रोकना भी बहुत मुश्किल होता है।

कहां पार्क कर दी बाइक

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि सड़क के दोनों तरफ वाहन आराम से आ रहे और जा भी रहे हैं। कार में बैठा एक शख्स इसका वीडियो भी बना रहा है। मगर कार थोड़ा आगे ही बढ़ती है कि तभी रफ्तार धीमी पड़ गई। कुछ सेकंड तक कैमरे में भी इसकी वजह नहीं चल पाती है। मगर फिर कैमरे में ऐसा कुछ दिखा जो आपको खूब हंसाएगा।

देखिए मजेदार वीडियो

इसमें देखेंगे कि किसी शख्स ने अपनी बाइक ऐसी जगह पार्क कर दी कि दोनों तरफ जाम लगने लगा। दरअसल शख्स ने बाइक सड़क के बीचोबीच पार्क कर दी है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो जिसे देखकर किसी का भी दिमाग घूम जाएगा। हालांकि फिर हंसी रोकना भी मुश्किल होता है। मालूम हो कि वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article