वायरल न्यूज़

Jugaad Video: खिड़की के बाहरी हिस्से को पेंट करने के लिए युवक ने लगाया ऐसा जुगाड़, दिमाग के हो जाएंगे मुरीद

Jugaad Video: वीडियो में एक युवक बेहद ही जबरदस्त जुगाड़ लगाता दिख रहा है। बता दें कि युवक यह जुगाड़ खिड़की के बाहरी हिस्से को पेंट करने के लिए लगाता दिख रहा है।

Image

जबरदस्त देसी जुगाड़ (इंस्टाग्राम)

Jugaad Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जिसे देखकर यूजर्स भी सोच में पड़ जाते हैं। वहीं कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो यूजर्स का दिल जीत लेते हैं। आपने भी देखा होगा कि देसी जुगाड़ से बड़े से बड़ा काम आसानी से हो जाता है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक युवक बेहद ही जबरदस्त जुगाड़ लगाता दिख रहा है। बता दें कि युवक यह जुगाड़ खिड़की के बाहरी हिस्से को पेंट करने के लिए लगाता दिख रहा है।

वीडियो देखकर युवक की करेंगे तारीफ

वायरल हो रहा वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग युवक की बुद्धिमता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आप देख पाएंगे कि एक युवक को खिड़की का बाहरी हिस्सा पेंट करना है। हालांकि, खिड़की काफी ऊपर है तो उसे बाहर से पेंट करना मुश्किल सा है। इसके बाद युवक एक जबरदस्त जुगाड़ लगाता है। युवक खिड़की के बाहरी हिस्से को पेंट करने के लिए अपने दिमाग का 100 परसेंट इस्तेमाल करता है और आइना लेकर पेंट करने में जुट जाता है। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि युवक ने आइने को खिड़की से बाहर निकालकर पकड़ा हुआ है। इसी आइने में देखकर वह अंदाजे से खिड़की के बाहरी हिस्से को पेंट करता है। वीडियो आपको हैरान कर देगा। जिसने भी यह वीडियो देखा वह युवक की बुद्धिमता का कायल हो गया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखकर युवक की जमकर सराहना कर रहे हैं। इस वीडियो को @0o_yes नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लेकर जमकर देख और शेयर कर रहे हैं।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।)

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article