वायरल न्यूज़

रेलवे स्टेशन पर बच्चा गा रहा था छठ का गीत, जिसने भी सुना हार बैठा दिल, आप भी देखें Video

Viral Video: बच्चा रेलवे प्लेटफॉर्म पर बैठकर भोजपुरी स्टार पवन सिंह का सुपरहिट छठ गीत 'जोड़े-जोड़े फलवा' गुनगुनाता नजर आ रहा है। इस दौरान किसी ने अपने फोन का कैमरा ऑन करके बच्चे का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

Image

बच्चे ने गाया छठ गीत (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जिसे देखकर यूजर्स अपना दिल हार बैठते हैं। इन दिनों बिहार समेत पूरे देश में छठ महापर्व की धूम मची हुई है। 25 अक्टूबर को नहाय-खाय के साथ आस्था के महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। इस बीच जिधर देखो उधर छठ का गीत बजता सुनाई दे रहा है। छठ का गीत सुनकर लोगों का भावनाएं जागृत हो जाती हैं। इसी क्रम में एक बच्चे का दिल छू लेने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो देखकर हार बैठेंगे दिल

वायरल हो रहे वीडियो में आपको एक छोटा बच्चा रेलवे प्लेटफॉर्म पर बैठा नजर आएगा। आप गौर से देखेंगे तो बच्चा रेलवे प्लेटफॉर्म पर बैठकर भोजपुरी स्टार पवन सिंह का सुपरहिट छठ गीत 'जोड़े-जोड़े फलवा' गुनगुनाता नजर आ रहा है। इस दौरान किसी ने अपने फोन का कैमरा ऑन करके बच्चे का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जब से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, इसे जमकर देखा और शेयर किया जा रहा है। देखें वीडियो-

वीडियो में बच्चा जिस मीठी आवाज में छठ का गीत गा रहा है, उसने लोगों का दिल जीत लिया है। इस दौरान बच्चे की मासूमियत लोगों को भा रही है। वीडियो में आपको बच्चा रेलवे स्टेशन पर बेंच पर बैठा दिखाई दे रहा होगा। बच्चे के पास न तो कोई माइक है और न ही किसी तरह का कोई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट है। इसके बाद भी बच्चे की आवाज में इतनी मिठास है, जिसे सुनकर लोगों का दिल गदगद हो गया है। बच्चा पूरे मन से छठ गीत गाता देखा जा रहा है। वहीं इस दौरान वहां से गुजर रहे लोग उसे पलट-पलटकर देख रहे हैं। इस दिल छू लेने वाले वीडियो को @zindagi.gulzar.h नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।)

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article