Six Pack Viral Photo: हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई है, जिसे देखने के बाद आप सिर्फ हंसते ही रहेंगे। ये इतनी मजेदार तस्वीर है, जिसमें सबसे आसान तरीका बताया गया है कि आप अपने फैमिल पैक से सिक्स पैक कैसे बना सकते हैं। वैसे एक बात और है कि इतना आसान तरीका तो आपने देखी ही नहीं होगी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट में आपको दो शख्स दिखाई देंगे, जिनकी पेट काफी निकली हुई है। सीधे तौर पर कहे तो इनके पास फैमिली पैक है,लेकिन इंसान किसी न किसी तरह से तो अपने आप को दिलासा देगा ही, इन्होंने भी बिल्कुल वैसा ही किया और खुद को दिलासा देते हुए पास में एक जाली से अपने बॉडी को चिपका लिया और फिर बन गया सिक्स पैक। यकीनन आप इसे देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।
फैमिली पैक से सीधे बना डाला सिक्स पैक
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस पोस्ट पर यूजर्स की काफी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि लगता है कि दोनों के दोनों जिम में आ गए हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि भाई ऐसी बॉडी बनाने के लिए भी जिगरा चाहिए। इस पोस्ट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इसे काफी लाइक और शेयर भी कर रहे हैं। बता दें, इस पोस्ट को '@TheFigen_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको ये पोस्ट कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
