वायरल न्यूज़

पेट पर बनवा लिया 8 पैक एब्स वाला टैटू, फिर जो दिखा हंसी नहीं रोक पाएंगे, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 15, 2024, 01:07 PM IST

Viral Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि शख्स ने जिम में पसीना बहाने की बजाय टैटू आर्टिस्ट से ही पेट पर 8 पैक एब्स बनवा डाले। फ्रेम में फिर जो दिखा शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा।

Image

शख्स का ये मजेदार वीडियो हर तरफ छा गया है। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: कहते हैं कि शरीर को फिट रखना है तो कसरत करना बहुत जरूरी होता है। ठीक वैसे ही अगर किसी को बॉडी बनानी है तो जिम करना जरूरी हो जाता है। मगर आपने कुछ लोगों को देखा होगा जो बॉडी बनाना चाहते हैं, मगर जिम में पसीना नहीं बहाना चाहते हैं। सोशल मीडिया में अभी एक ऐसे ही शख्स का वीडियो वायरल है। इसमें देखेंगे कि शख्स को 8 पैक एब्स भी बनाने हैं और जिम में मेहनत भी नहीं करनी है। हैरान हो जाएंगे कि शख्स ने जिम में बिना जाए सचमुच ऐब्स भी बना डाले। मगर इसके लिए उसने जो तरीका निकाला देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

पेट पर बनवाया 8 पैक एब्स वाला टैटू

मजेदार है कि शख्स से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो अभी तक लाखों व्यूज और लाइक पर बटोर चुका है। इसमें देखेंगे कि शख्स ने शरीर पर 8 पैक एब्स दिखाने के लिए जिम जाने की बजाय टैटू बनवाने का रास्ता चुना। शख्स टैटू आर्टिस्ट के पास पहुंचा और उसे पूरी कहानी सुनाई। आर्टिस्ट ने उसकी बात सुनी और पेट पर 8 पैक एब्स वाला टैटू बनाना शुरू कर दिया। शख्स की कड़ी मेहनत के बाद अब पेट पर एब्स बनकर तैयार थे।वो शीशे में खुद के 8 पैक एब्स वाला टैटू देखकर बहुत खुश होता है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मानो सचमुच उसके एब्स बन गए हों। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा मजेदार भी लगता है। इसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर fit.algo नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article