वायरल न्यूज़

Viral: बाहुबली और आयरन मैन भी इस शख्स के आगे फेल, ऊंट को यूं उठाया और चलते बना, देखें वीडियो

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated May 25, 2023, 12:58 PM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने भारी भरकम ऊंट को इस तरह उठाया जैसे कोई खिलौना हो। आलम ये है कि शख्स का अंदाज देखकर लोग दंग रह गए।

Image

शख्स का हैरतअंगेज कारनामा (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने भारी भरकम ऊंट को हवा में उठाया
  • अंदाज देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां आपको कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही झन्नाटेदार वीडियो (Shocking Video) इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। जिसमें एक शख्स का अंदाज देखकर बड़े-बड़े दिग्गज दंग रह गए। क्योंकि, उसने अपनी ताकत से बाहुबली और आयरन मैन को भी फेल कर दिया। आलम ये है कि शख्स का वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग जमकर मजे ले रहे हैं।

आपने सबने रील लाइफ में बाहुबली और आयरन मैन को जरूर देखा होगा। उनकी ताकत और अंदाज देखकर दुनिया दंग रह गई थी। लेकिन, आज आप एक रियल लाइफ बाहुबली और आयरन मैन को भी देख लीजिए। वीडियो (Trending Video) में शख्स का अंदाज देखकर आप भी जबरा फैन हो जाएंगे। आप देख सकते हैं किस तरह शख्स भारी भरकम ऊंट को दोनों हाथों से उठाकर कंधे पर रखता है और फिर आराम से चलते बनता है। बड़ी बात ये है कि इस दौरान शख्स के कदम बिल्कुल ठगमगा नहीं रहे हैं और बैलेंस भी जबरदस्त है। जिसने भी शख्स का यह अंदाज देखा, वो देखता ही रह गया। तो पहले आप भी इस हाहाकारी वीडियो को देखें...

खौफनाक नजारा

वीडियो देखकर आप भी जरूर भौचक्के रह गए होंगे। अब यह मामला सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'kiran__19__94' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां शख्स की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। कुछ का कहना है कि भाई ने तो माहौल बना दिया। कुछ का कहना है कि क्या हाहाकारी नजारा है। कईयों का कहना है कि भाई आखिर खाता क्या है? तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article