वायरल न्यूज़

Snake Video: जब शख्स ने किया किंग कोबरा को Kiss, फिर सांप ने जो किया, देख दंग रह गए यूजर्स

इंस्टाग्राम पर किंग कोबरा का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपना चश्मा साफ करने लगेंगे। आपको समझ में नहीं आएगा कि आखिर ऐसा भी हो सकता है क्या? आइए देखते हैं ये वीडियो..

Image

किंग कोबरा ने शख्स को किया Kiss (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने किया कोबरा को किस
  • कोबरा ने शख्स के साथ कर दिया खेल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

King Cobra Kissing Scene: काफी बार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा दिख जाता है, जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे वीडियोज आपको काफी मिल जाएंगे। वायरल हो रहा ये वीडियो (Viral Video) भी कुछ ऐसा ही दिख रहा है, जिसमें एक किंग कोबरा एक शख्स के साथ मस्ती करता नजर आ रहा है। अमूमन किंग कोबरा दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक है और किसी पर हमला करने में देर नहीं लगाता।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स किंग कोबरा के साथ मस्ती कर रहा है। इस दौरान वह कोबरा को किस भी करता है। उसके बाद कोबरा उसके साथ जो करता है, उसे देख आप दंग रह जाएंगे। दरअसल, कोबरा भी शख्स के गाल पर किस करता नजर आता है। ऐसे में सभी सोच में पड़ जाते हैं कि इतना खतरनाक सांप किसी को भला किस कैसे कर सकता है। हालांकि, वीडियो रोमांच से भरा है, जिसे देख आपको मजा आएगा।

किंग कोबरा ने शख्स को किया Kiss

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि भाई में गजब का जिगरा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भाई को लड़कियों से ज्यादा सांप पर भरोसा है। बता दें, इस वीडियो को 'world_of_snakes_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 6.5 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article