Baby Cobra Viral Video: सांप के कई सारे वीडियो सामने आते रहते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए दुनिया के सबसे खतरनाक सांप का एक क्यूट सा वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आप दिल हार बैठेंगे। लेकिन उसकी फुफकार देखकर आपकी हवा निकल जाएगी। इस वीडियो (Viral Video) में एक बेबी कोबरा नजर आएगा, जो अंडे से बाहर निकल रहा है। इस दौरान वह देखने में काफी प्यारा लग रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में सांप अपने अंडे से बाहर निकलकर ट्रे के बाहर निकल गया था। तभी एक शख्स ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो छोटे कोबरा ने उसके हाथ पर काट लिया और फुफकार मारने लगा। ऐसे में उसका खतरनाक नजारा देखकर हवा टाइट हो गई। आप भी इस वीडियो को देखेंगे तो आप भी दहल जाएंगे। इस वीडियो को काफी लाइक और शेयर भी किया जा रहा है।
अंडे से बाहर निकलते ही बेबी कोबरा ने शख्स को काटा
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि देखन में छोट लागत, घाव करे गंभीर। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बचपन में इतना खतरनाक। बता दें, इस वीडियो को 'world_of_snakes_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 79 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
