वायरल न्यूज़

कमजोर समझकर पंजा लड़ाने लगा शख्स, मगर सेकंडों में टूट गई हड्डी, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 8, 2024, 02:18 PM IST

Viral Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि शख्स ने जिसे कमजोर समझकर पंजा लड़ाने का चैलेंज दिया उसी ने हाथ की हड्डी तोड़ दी। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया किसी के भी होश उड़ा देगा।

Image

चैलेंज ने तुड़वा दी हाथ की हड्डी। (Photo/Twitter)

Viral Video: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हंसी रोकना मुश्किल होता है। मगर कई बार नजारा देखकर हम चौंक जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो सचमुच दिमाग घुमा देगा। वीडियो ऐसे शख्स से जुड़ा है जिसमे सामने वाले को कमजोर समझकर पंजा लड़ाने का चैलेंज दे दिया। मगर थोड़ी देर बाद शख्स के साथ ऐसा कुछ हुआ जिसकी कल्पना उसने सपने में भी नहीं की होगी।

तोड़ दी हाथ की हड्डी

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि चैलेंज मिला तो सामने वाला बंदा पंजा लड़ाने के लिए तैयार हो गया। थोड़ी ही देर में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। अब दोनों पंजा लड़ाते हैं और देखकर लगता है कि चैलेंज करने वाला शख्स ही जीत हासिल करेगा। मगर इसके उलट जो कुछ हुआ देखकर हैरान हो जाएंगे। इसमें देखेंगे कि शख्स के सामने नजर आ रहे कमजोर प्रतिद्ंदी ने जैसे ही सारा जोर लगाया और बेचारे के हाथ की हड्डी ही टूट गए।

देखिए वीडियो

फ्रेम में आगे देखेंगे कि हड्डी टूटने के बाद शख्स बुरी तरह घबरा गया। इधर अन्य लोग उसे पंजा नहीं लड़ाने की पुरानी बात याद दिलाते हैं। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो खूब वायरल हो रहा है। मालूम हो कि वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article