वायरल न्यूज़

यहां तो जुगाड़ ने भी जोड़ लिए अपने हाथ, लड़कों ने बाइक पर लगाई चारपाई और मजे में सोता दिखा भाई

jugaad video: जुगाड़बाजी के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। जिनमें से कुछ वीडियो को देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

बंदों ने बाइक पर फिक्स कर दी खाट (Instagram/@meme__staaar)

Funny Jugaad Viral Video: जुगाड़ की दुनिया में भारत के लोगों का कोई जवाब नहीं। कई बार तो यहां के लोग जुगाड़ के कई ऐसे रास्ते निकाल लेते हैं, जिन्हें देख जुगाड़ को भी शर्म आ जाए। ऐसा ही एक जुगाड़बाज लड़के का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने चलती बाइक पर सोने का ऐसा जुगाड़ बना डाला कि यह देख जुगाड़ ने भी अपने हाथ जोड़ लिए।

लड़कों ने बाइक पर फिक्स कर दी खाट

वायरल हो रहे इस जुगाड़बाजी वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चलती बाइक पर चारपाई बंधी हुई है और उस पर मच्छरदानी भी लगी हुई है। इतना तो ठीक था लेकिन इस वीडियो को देखकर हैरानी तब हुई जब उस चारपाई पर एक बंदे को लेटा हुआ पाया गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का चारपाई पर लेटा हुआ है और मस्त मोबाइल चलाते हुए बढ़िया चिल कर रहा है। वहीं, उसका दोस्त बाइक चला रहा है। दोनों बड़े ही आराम से सड़क पर बाइक चलाते हुए जा रहे हैं।

वीडियो पर आए लोगों के मजेदार कमेंट्स

इस अनोखे जुगाड़ के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @meme__staaar नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने एक से बढ़कर एक मजेदार कमेंट्स किए। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "इन्हें देखकर तो अमेरिका भी डर गया है।" दूसरे ने लिखा, "सोने का तरीका थोड़ा कैजुअल है।" तीसरे ने लिखा, "भाई, मुझे अपनी बाइक पर चारपाई की जगह एक सोफा लगवाना है, हो जाएगा क्या?" ऐसे ही कई अन्य लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किए। किसी ने लड़कों के इस जुगाड़ को दुनिया का आठवां अजूबा बताया तो किसी ने सेम ऐसी ही बाइक बनाने के ऑर्डर देने की बात कही।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article