वायरल न्यूज़

घर में पड़ी इस नायाब चीज से अंजान था शख्स, अब जल्द हो सकता है पूरा परिवार मालामाल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 14, 2023, 02:09 PM IST

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में रहने वाले जॉन को 10 लाख पुराने सिक्के मिले हैं, जो तकरीबन 40 साल पुराने हैं। ऐसे में अब ये परिवार इन्हें बेचकर मालामाल होने की फिराक में लगा है।

Image

सफाई के दौरान मिले 10 लाख सिक्के (Image Credit - Pixabay)

KEY HIGHLIGHTS
  • घर की सफाई के दौरान शख्स को मिले 10 लाख सिक्के
  • पुराने सिक्कों को देख मालामाल होने की उम्मीद जगी
  • अमेरिका के लॉस एंजिल्स का है मामला

Ajab Gajab News in Hindi: कभी आपने सोचा है कि घर की सफाई आप कर रहे हो और आपको कुछ ऐसा मिल जाए, जो काफी बेशकीमती हो और उसे बेचने से मालामाल हो जाओ। कभी-न-कभी आपने ऐसा सोचा जरूर होगा, लेकिन ये सब किस्मत की बात होती है, जो गलती से हो जाती है किसी के साथ..। लेकिन अगर आपके ऐसा हो जाए तो आप क्या करेंगे? शायद पागल हो जाए, भाई.. क्योंकि ये नामुमकिन है। लेकिन अगर हम आपसे ये कहे कि ऐसा सच में हुआ तो आप क्या कहेंगे?

दरअसल, अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक शख्स को अपना घर साफ करते हुए एक अनोखी चीज मिली। ये अनोखी चीज क्वाइंस थी, जिनकी संख्या 10 लाख के आसपास थी और ये सभी क्वाइंस की संख्या 10 लाख थी। आइए बताते हैं आपको पूरी डिटेल.. जॉन रेयेस नाम के शख्स अपने ससुर के घर की साफ-सफाई कर रहे थे, ऐसे में उन्हें सीलबंद कुछ बैग मिले, जब उन्होंने इसे खोलकर देखा तो इसमें सिक्के थे। इसके बाद जॉन ने पुरानी चीजों के एक्सपर्ट्स से बातचीत कर सिक्कों की जांच करवाई।

सफाई के दौरान मिले 10 लाख सिक्के

जांच के बाद मालूम हुआ कि ये सिक्के तकरीबन 40 साल पुराने हैं या ये इससे भी पुराने हो सकते हैं। ऐसे में जॉन को कहा गया है कि जब तक इन सिक्कों की पूरी जांच नहीं कर ली जाती, तब तक इन्हें बेचा नहीं जाना चाहिए। पाए गए ये सिक्के तांबे के हैं, जिसे संयुक्त राज्य अमेरिका ने 1980 के दशक में बदल दिया था। अब जॉन के परिवार की ओर से इन सिक्कों को एक रीसेल वेबसाइट पर लिस्ट करते हुए 25000 डॉलर (लगभग 20 लाख रुपये) की मांग की है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article