वायरल न्यूज़

होटल के रूम में ऐसी जगह लगाया खुफिया कैमरा, देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 21, 2024, 03:06 PM IST

Viral Video Today: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि एक शख्स ने ठहरने के लिए होटल में रूम बुक किया। मगर जब उसने रूम को जांचना शुरू किया तो रोंगटे खड़े कर देने वाला नजारा दिखाई दिया।

Image

रूम में खुफिया जगह फिट कर दिया कैमरा। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: लोगों को जब भी मौका मिलता है तुरंत ट्रैवलिंग के लिए निकल पड़ते हैं। ट्रैवलिंग के दौरान ठहरने के लिए होटल की जरुरत भी पड़ती है। सोशल मीडिया में अभी एक ऐसे ही होटल के रूम से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ऐसा कुछ नजर आता है कि कमरा बुक करने से पहले कोई भी सौ बार सोचेगा। दरअसल रूम में निजी पलों को कैद करने के लिए खुफिया कैमरा लगाया गया होता है। इसमें देखेंगे कि कैमरा ऐसी जगह फिट क्या गया था, जिसकी कल्पना भी शायद ही कोई कर पाएगा। रूम से जुड़ा ये वीडियो अभी तक हजारों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

रूम में लगाया खुफिया कैमरा

शुरुआत से वीडियो देखने में मालूम होता है कि ट्रैवलिंग के शौकीन किसी शख्स ने होटल में कमरा बुक किया। शख्स कमरे में दाखिल हुआ और मगर उसने पहले रूम को जांचने का निर्णय लिया। यानी कहीं पर कोई खुफिया कैमरा तो फिट नहीं किया गया, जिससे रिकॉर्डिंग की जा सकती हो। अब शख्स ने रूम की लाइट बंद कर दी और टॉर्च की मदद से रूम की जांच करने लगा। शख्स धीरे-धीरे चीजों को जांचता है और इसी क्रम में दीवार घड़ी के पास पहुंचा। यहां शख्स ने जैसे ही टॉर्च दिखाई घड़ी में एक नंबर की अंदर एक लाइट जलती हुई नजर आई।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

बारीकी से देखा तो पता चला कि घड़ी के अंदर ही खुफिया कैमरा फिट गया था। देखकर हैरान हो जाएंगे उस कैमरे में बाथरूम के बिल्कुल करीब में फिट गया था। वीडियो में ये एक ऐसा हिस्सा है जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगा। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर gk_questions_ncert नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article