वायरल न्यूज़

Viral Video: शख्स ने किया ऐसा काम, देखकर यूजर्स बोले - इसे ही कहते हैं 'स्मार्ट वर्क'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 11, 2023, 10:32 AM IST

सोशल मीडिया का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स फैक्टरी में बोरी रखता हुआ नजर आ रहा है, जिसके काम को देखते हुए यूजर्स बोले कि इसे ही स्मार्ट वर्क कहते हैं।

Image

स्मार्ट वर्क करते हुए शख्स का वीडियो वायरल (Image Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने फैक्टरी में किया स्मार्ट वर्क
  • यूजर्स ने की जमकर तारीफ
  • वायरल हो रहा ये लाजवाब वीडियो

Viral Video In Hindi: इंस्टाग्राम पर यूं तो कई सारे रील्स वायरल होते हैं लेकिन आज जो हम आपके लिए लेकर आए हैं, वो बाकी वीडियोज से थोड़ा अलग है। इस वीडियो में एक शख्स फैक्टरी में काम करता नजर आ रहा है, जिसके काम करने के तरीके को देख लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है और लोग इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स फैक्टरी में बोरियां रखते हुए नजर आ रहा है। इस दौरान वह मशीन से पैक होकर आ रही बोरियों को स्मार्ट वर्क करते हुए एक साइड लाइन में रख रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी उसकी तारीफ करने लगेंगे। दरअसल, शख्स कुछ खाता हुआ नजर आ रहा है और इस दौरान जब मशीन से बोरी आ रही है तो वह अपने कंधे पर बोरी लेकर साइड में फेंकता जा रहा है, जो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

स्मार्ट वर्क करते हुए शख्स का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि हार्ड नहीं बल्कि स्मार्ट वर्क कीजिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि आराम से भाई, कहीं ऐसा ना हो कि आगे सर्जरी करानी पड़ जाए। इस वीडियो को अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं और हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'creativityart4u' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article