वायरल न्यूज़

Scooter Ride Video: शख्स के स्कूटर की रफ्तार के आगे नहीं टिक सकी सुपर बाइक, स्पीड देख लोग बोले- इसे कहते हैं धुआंधार राइडिंग

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 31, 2023, 12:44 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स खतरनाक तरीके से स्कूटर चलाते हुए नजर आ रहा है। ऐसे में आप देख सकते हैं कि उसकी रफ्तार के आगे सुपर बाइक भी नहीं टिक सकी। ये वीडियो बाइकर्स को काफी पसंद आने वाला है।

Image

स्कूटर राइड का खतरनाक वीडियो (Image Credit : Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने चलाई खतरनाक तरीके से स्कूटर
  • स्पीड के आगे नहीं टिक सकी सुपर बाइक
  • जमकर वायरल हो रहा ये खतरनाक वीडियो

Dangerous Scooter Ride Viral Video: इंस्टाग्राम पर हर रोज स्टंट या खतरनाक राइडिंग से रिलेटेड वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। ऐसे में आज जो वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, उसे देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे। दरअसल, इस वीडियो में एक शख्स काफी तेज गति से स्कूटर चलाते हुए नजर आ रहा है। ऐसे में उसकी स्पीड देखने के बाद आप दिमाग अगले पांच मिनट तक काम नहीं करने वाला है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स खतरनाक तरीके से स्कूटर चलाते हुए नजर आएगा, जिसे देखने के बाद आप या तो अपना चश्मा साफ करेंगे या अगर चश्मा नहीं लगाते हैं तो अपनी आंखें साफ करेंगे। वीडियो को आप ध्यान से देखेंगे तो आपको उसकी एक्चुअल स्पीड के बारे में पता लग पाएगा, जिसके आगे एक सुपर बाइक की स्पीड भी दम तोड़ देती है। ऐसे में इंटरनेट पर ये वीडियो काफी धूम मचा रहा है।

स्कूटर राइड का खतरनाक वीडियो

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि भाई स्कूटर लेकर इतना कांफिडेंस कहां से आ गया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसे ही असली टैलेंट कहते हैं। इस वीडियो को अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं और हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '5haddd_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article