वायरल न्यूज़

अजब: बाजार में बेचने से पहले शख्स ने भैंस का किया ब्यूटी ट्रीटमेंट, निखरकर आई ऐसी सुंदरता देखते रह गए लोग

Viral Video: आप देख सकते हैं कि शख्स सबसे पहले अपने भैंस की साफ-सफाई करता है। उसके शरीर के सारे बाल उस्तरे से साफ करता है। इसके बाद सींग की सफाई कर उस पर काला पेंट लगाता है। वह अपने भैंस की बॉडी पॉलिशिंग भी करता है।

Image

भैंस का ब्यूटी ट्रीटमेंट (इंंस्टाग्राम)

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बहुत ही जबरदस्त वीडियो वायरल हो रहा है। आपने देखा होगा कि शादी-पार्टी में जाने से पहले लड़के-लड़कियां ब्यूटी पार्लर जाकर मसाज-फेशियल आदि करवाते हैं। इससे चेहरे का निखार तो बढ़ता ही है, इसके साथ ही इंसान साफ सुथरा भी हो जाता है। इसी तरह एक शख्स अपनी भैंस का ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाता नजर आया। इस वीडियो को देखकर आपको अपनी आंखों पर एक बार के लिए यकीन नहीं होगा।

वायरल वीडियो देखकर यकीन नहीं कर पाएंगे

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स को अपनी भैंस को बाजार ले जाकर बेचना था। इससे पहले वह अपनी भैंस का अच्छे तरीके से ब्यूटी ट्रीटमेंट करता है। आप देख सकते हैं कि सबसे पहले वह अपने भैंस की साफ-सफाई करता है। उसके शरीर के सारे बाल उस्तरे से साफ करता है। इसके बाद सींग की सफाई कर उस पर काला पेंट लगाता है। वह अपने भैंस की बॉडी पॉलिशिंग भी करता है। इसके बाद उसे अच्छे से तैयार करके मार्केट ले जाने के लिए रेडी करता है। देखें वीडियो-

इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि उन्हें नहीं पता था कि जानवरों का भी ब्यूटी ट्रीटमेंट हो सकता है। एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि इंसानों के ब्यूटी पार्लर इसके आगे फेल है। वायरल हो रहे वीडियो को anasalt_नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article