वायरल न्यूज़

VIDEO: बाहुबली या हल्क...सिर पर बाइक को उठाकर बस पर चढ़ गया शख्स, दिल थामकर देखें नजारा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पर अनोखे अंदाज में सिर पर बाइक को उठाकर बस के ऊपर चढ़ गया। जिसने भी इस नजारे को देखा वो एक पल के लिए दंग रह गया। कई लोगों को तो इस नजारे पर यकीन तक नहीं रहा था।

Image

शख्स का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार- @rowday______amanat_4u)

Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Today Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे (Shocking Video) देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते। वहीं, कुछ नजारे (Trending Video) ऐसे होते हैं, जो इमोशनल करने वाले होते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Funny Video) को देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पाते हैं। यूजर्स इन वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं और उनपर जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएगी। कई लोगों को तो इस नजारे पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि, एक शख्स बाहुबली बनकर सिर पर बाइक उठाकर बस के ऊपर चढ़ने लगा।

इस दुनिया में एक से एक अनोखे लोग हैं। कुछ लोग तो ऐसे हैं, जो अजीबोगरीब हरकत करके चर्चा में आ जाते हैं। वहीं, कुछ लोग तो सोच से बिल्कुल ही अलग होते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स बड़े आराम से भारी भरकम बाइक को सिर पर उठा लेता है। उसके बाद शख्स सीढ़ी के सहारे बस के ऊपर बाइक को लेकर चढ़ जाता है। जिस अंदाज में शख्स बाइक लेकर बस पर चढ़ रहा है, उसे देखकर हर कोई दंग रह गया। कई लोगों को तो अपनी आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो रहा था। आप भी दिल थामकर इस वीडियो को देखें...

रियल लाइफ बाहुबली

नजारा देखकर जरूर झटका लगा होगा। सोच रहे होंगे कि क्या सच में ऐसा हो सकता है। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'rowday______amanat_4u' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी का कहना है कि ये है असली बाहुबली। किसी का कहना है कि यह रियल में नहीं हो सकता है। कुछ लोग Ai वीडियो बता रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article