सोशल मीडिया पर कई बार हमें कुछ ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देख हमारा मुंह अपने आप ही बन जाता है और मुंह से बस एक ही वाक्य निकलता है, "आएं! ये क्या है?" हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। जहां बोतल में पेट्रोल देने की मनाही पर एक शख्स ने पेट्रोल भरवाने का ऐसा तरीका खोज निकाला कि लोग उसके इस गजब के जुगाड़ को देखकर हैरान हैं।
साइकिल लेकर पेट्रोल भरवाने पहुंचे ताऊ
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी साइकिल लिए पेट्रोल भरवाने पेट्रोल पंप पर पहुंचा हुआ है। अब आप सोच रहे होंगे कि पेट्रोल पंप पर भला साइकिल का क्या काम? मगर एक बार आप यह वायरल वीडियो देख लीजिए आपका दिमाग सन्न ना रह गया तो फिर कहिएगा। दरअसल, दरअसल, साइकिल लेकर पेट्रोल भरवाने आए ताऊ ने अपनी साइकिल में बाइक की टंकी को बांध लिया है और वे उसी टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंचे हुए हैं। साइकिल पर बाइक की टंकी ही इस वीडियो में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। वीडियो में आगे आप देख सकते हैं कि अंकल की उस टंकी में एक पेट्रोलकर्मी पेट्रोल भी भरता है।
वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @PunsterX नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आ चुके हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ताऊ ये साइकिल पेट्रोल से चलती है या डीजल से?" दूसरे ने लिखा, "इंडिया में जुगाड़ और जुगाड़बाजों की कोई कमी नहीं है।" तीसरे ने लिखा, "यह नजारा देखकर इस व्यक्ति की प्रतिभा की तारीफ करनी चाहिए और ऐसे ही एक अद्भुत व्हीकल का अविष्कार करना चाहिए ताकि पेट्रोल/डीजल डालने के बाद भी बिना एक बूंद फ्यूल खर्च किए गाडी चलती रहे।" ऐसे ही कई अन्य लोगों ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में मजेदार कमेंट कर खूब चटकारे लेते दिखे।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
