वायरल न्यूज़

गजब: महाभारत के गीत पर लड़के ने कर दिया ऐसा कमाल, नजारा देख दिल बाग-बाग हो जाएगा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 3, 2023, 09:31 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स महाभारत के गीत पर डांस स्टेप करता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, शख्स ने ये डांस स्टेप स्केटिंग करते हुए किया है।

Image

स्केटिंग का जबरदस्त वीडियो वायरल (Image Credit : Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने स्केटिंग के दौरान किया डांस
  • महाभारत के गीत पर मचाया गदर
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Skating Viral Video: इंस्टाग्राम पर हर रोज कई रील्स शेयर किए जाते हैं, लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसा रील्स लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें इस वीडियो (Viral Video) से नहीं हटेंगी। ये वीडियो इतना शानदार है कि आप इसे देखते रह जाएंगे। दरअसल, ये वीडियो स्केटिंग करते हुए एक शक्स का है, लेकिन इसे देखने के बाद आप कभी भी इसे भूल नहीं पाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक ब्राह्मण लड़का नजर आएगा, जो स्केटिंग कर रहा है। लेकिन इस वीडियो की सबसे खास बात यह है कि शख्स ने महाभारत के गीत पर स्केटिंग की है, जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे और आपके मन में बस एक ही बात आएगी कि आखिर कैसे? लेकिन आप देखेंगे तो शख्स ने बड़े ही आसानी से स्केटिंग के साथ स्टेप करता नजर आ रहा है, जो लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। ऐसे में ये वीडियो इंटरनेट पर भी काफी धूम मचा रहा है।

स्केटिंग का जबरदस्त वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि ये अब तक का सबसे खूबसूरत स्केटिंग का वीडियो है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि भाई का यह वीडियो देख काफी अच्छा लग रहा है, ऐसे ही तरक्की करते रहो भाई। इस वीडियो को अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं और हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'skatersadhak' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article