वायरल न्यूज़

Video: मछली की जगह कांटे में फंस गया मगरमच्छ, डरा देगा आगे का नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 26, 2023, 10:33 AM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि शख्स ने मछली पकड़ने के लिए कांटा पानी में डाला था मगर इसमें मगरमच्छ फंस गया। फिर जो दिखा बार-बार देखेंगे।

Image

सोशल मीडिया में वायरल हुआ मजेदार वीडियो। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • मछली पकड़ने के लिए पानी में डाला कांटा
  • मगर फंस गया मगरमच्छ
  • हैरान करेगा आगे का नजारा

Viral Video Today: सोशल मीडिया में अभी एक जबरदस्त वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो इतना मजेदार है जिसे देखकर एक बार को तो चौंक जाएंगे, मगर फिर हंसी भी बहुत आएगी। दरअसल सामने आया वीडियो एक ऐसे शख्से से जुड़ा है, जिसने मछली पकड़ने का प्लान बनाया। इसके लिए शख्स नाव में सवार हुआ और गहरे पानी में पहुंच गया। शख्स ने फिर मछली पकड़ने के लिए पानी में कांटा डाला। कांटा डालने के बाद शख्स आराम से नाव में बैठ गया। मगर थोड़ी ही देर में उसी आहट हुई। लगा कांटे में मछली फंस गई है। शख्स तुरंत अपनी जगह से उठा और कांटे को धीरे-धीरे अपनी तरफ खींचने लगा।

मछली की जगह फंसा मगरमच्छ

फ्रेम में देखेंगे कि शख्स को कांटा खींचने में काफी ताकत लगाने पड़ रही है। हालांकि शख्स इसपर मुस्कुराता है। उसे लगा कि कांटे में कोई बड़ी मछली फंस गई है। इसी खुशी के साथ वो धीरे-धीरे कांटा ऊपर खींचता है। मगर कांटे के आखिरी छोर पर शख्स ने जो कुछ देखा, बेचारे के होश उड़ गए। दरअसल शख्स जिसे बड़ी सी मछली समझ रहा था वो मगरमच्छ निकला। देखकर चौंक जाएंगे कि कांटे में मछली की जगह मगरमच्छ देखकर बेचारे की हालत पतली हो गई। मगर फ्रेम में यही ऐसा हिस्सा है जो किसी को भी हंसाने के लिए काफी है।

यहां नीचे देखिए वीडियो

मालूम हो कि मछली की जगह कांटे में मगरमच्छ फंसने से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर thejusticmemes नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article