Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स ने पैदल चलने वाले ब्रिज पर कार दौड़ा दी। वीडियो में ब्रिज की खतरनाक स्थिति साफ नजर आती है, जहां नीचे का नजारा देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। ब्रिज की रेलिंग टूटी हुई और सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही है, जिससे यह स्पष्ट हो जाता है कि यह स्थान वाहनों के लिए बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है।
मामा को रोकती रही भांजी मगर नहीं माना मामा
करीब पचास सेकंड के वीडियो में देखेंगे कार नदी के दूसरी तरफ है। शख्स पैदल चलने वाले पुल पर कार ले जाने की सोचता है ताकि दूसरी तरफ जाया जा सके। मगर शख्स जैसे ही आगे बढ़ता है कार में बैठी उसकी भांजी सावधान करती है। वो उसे चिल्लाकर रोकने की कोशिश करती है। भांजी बार-बार मामा से कहती है कि वो इस पुल से जाए, क्योंकि ये सिर्फ पैदल जाने वालों के लिए है। हैरान होंगे मामाजी भांजी की बात को नजर अंदाज करते हैं और कार को ब्रिज पर दौड़ा दिया।
यहां एक्स पर देखें वीडियो
फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। वायरल वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
