वायरल न्यूज़

OMG: बेटे को पहले खींच ले गया पानी में फिर जिंदा चबा गया मगरमच्छ, रोता-बिलखता रह गया बेचारा पिता

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 4, 2022, 11:38 AM IST

Crocodile Attacked Son Malaysia: पिता ने अपने बच्चे को बचाने की कोशिश की। इसमें वह बुरी तरह जख्मी भी हो गया, लेकिन मगरमच्छ से अपने बच्चे को बचा नहीं पाया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को फोन किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। फिलहाल पिता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Image

मगरमच्छ का हमला (सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • मलेशिया से आया हैरान करने वाला मामला
  • बेटे पर खूंखार मगरमच्छ ने किया हमला
  • बचाने में गंभीर जख्मी हो गया पिता

Crocodile Attacked Son Malaysia: मलेशिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मगरमच्छ एक बच्चे को जिंदा पानी में खींच ले गया। इसके बाद उसे जिंदा ही चबा गया। दर्दनाक बात यह है कि मगरमच्छ बच्चे को उसके पिता के सामने से ही उठा ले गया और बेचारा पिता रोता-बिलखता रह गया। इस दर्दनाक घटना के सामने आने के बाद लोगों का दिल टूट गया है। इस दुर्दांत हमले की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें साफ देखा जा सकता है कि मगरमच्छ पिता के सामने से ही बेटे की पानी में खींच ले जाता है।

पिता के सामने बेटे को उठा ले गया मगरमच्छ

मलेशिया से मगरमच्छ के हमले की तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। 'द सन' की रिपोर्ट के अनुसार, एक साल का बेटा और पिता दोनों नाव पर बैठे थे। इस दौरान अचानक से बच्‍चे पर खूंखार मगरमच्‍छ ने हमला कर दिया और देखते ही देखते बच्चे को अपने साथ पानी में खींच ले गया। इस दौरान पिता ने अपने बच्चे को बचाने की कोशिश की। इसमें वह बुरी तरह जख्मी भी हो गया, लेकिन मगरमच्छ से अपने बच्चे को बचा नहीं पाया।

किनारे बैठकर रोता-बिलखता रहा पिता

घटना मलेशिया के लहाद डटू स्थित सबाह से सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, घटना गुरुवार को घटी। जब झटके में हमला कर मगरमच्‍छ एक साल के बच्‍चे को अपने जबड़े में दबाकर पानी में खींच ले गयी। आप देख सकते हैं कि पिता किनारे बैठकर रो रहा है। असहाय पिता मगरमच्छ को अपने बच्चे को ले जाते हुए देखता रहा। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस सुबह 10:30 बजे घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। फिलहाल पिता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि बेटे के शव की खोजबीन जारी है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article