वायरल न्यूज़

Viral Video: फोटो खींचने के चक्कर में बेसुध हो गई महिला, सबके सामने हो गई घनघोर बेइज्जती

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 22, 2023, 05:07 PM IST

Mahila Ka Video: एक महिला फोटो खींचने में इतनी मशगूल हो गई कि उसे होश ही नहीं रहा कि उसके साथ क्या होने वाला है? आलम ये है कि महिला की हालत पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं।

Image

महिला के साथ तो खेल हो गया, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • फोटो खींचने के चक्कर में महिला के साथ हुआ खेल
  • सीधे नाले में जा गिरी महिला
  • वीडियो पर लोग जमकर ले रहे हैं चटकारे

Mahila Ka Video: कई बार लोग काम में इतने मशगूल हो जाते हैं कि उन्हें बिल्कुल भी कुछ होश नहीं रहता है। इस चक्कर में कई बार लोगों के साथ घटनाएं भी घट जाती हैं। जबकि, कई बार मजाक भी बन जाता है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के वीडियो काफी वायरल (Viral Video) होते हैं। इतना ही नहीं इन वीडियो (Funny Video) को यूजर्स काफी पसंद करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इस कड़ी में एक महिला का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे।

सोशल मीडिया पर वैसे तो आपको कई मजेदार मामले देखने को मिल जाएंगे, लेकिन कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग दंग रह जाते हैं और आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं दुल्हन की विदाई हो रही है और सभी लोग फोटो खींचने में लगे हैं। एक महिला भी फोटो खींचने में मशगूल थी। उसे बिल्कुल ही होश नहीं था कि अगले पल उसके साथ क्या होने वाला है? फोटो खींचते-खींचते महिला किनारे पहुंच गई और फिर जो हुआ उसे देखकर तो आप अपनी हंसी को एकदम नहीं रोक पाएंगे। देखें मजेदार वीडियो...

महिला के साथ तो खेल हो गया...

वीडियो देखकर आप जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। सोच रहे होंगे कि महिला के साथ तो खेल हो गया भाई। अब यह मजेदार मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'hyderabadi_jaan' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब दो लाख 40 हजार लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article